[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में महाशिवरात्रि पर निकली बाबा भोले की बारात, भूत-पिशाच बने बाराती

धनबाद में महाशिवरात्रि पर निकली बाबा भोले की बारात, भूत-पिशाच बने बाराती

0
धनबाद में महाशिवरात्रि पर निकली बाबा भोले की बारात, भूत-पिशाच बने बाराती
कतरास में निकली भव्य शिव बारात. फोटो : प्रभात खबर

Maha Shivratri in Dhanbad: महाशिवरात्रि पर बुधवार को धनबाद में हर हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे. इस अवसर पर पूजा-अर्चना के लिए अल सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ पड़ी. दोपहर बाद तक पूजा के लिए श्रद्धालु आते रहे. इस दौरान भजन कीर्तन का दौर चलता रहा. शिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की गयी थी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जहां तड़के ही मंदिरों के पट खाेल दिये गये थे. वहीं शिवालयों को दुल्हन की तरह सजाया गया था. शहर के त्रिमूर्ति मंदिर, विनोद नगर, भूतनाथ मंदिर बैंक मोड़, पुलिस लाइन, डीएस कॉलोनी, भूईफोड़ मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, बाबूडीह सहित सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

Maha Shivratri Celebration In Dhanbad News
शिवालयों में जलार्पण के लिए उमड़े श्रद्धालु. फोटो : प्रभात खबर

बरात में शामिल झांकियों ने किया आकर्षित

इधर परंपरा के अनुसार शाम को विभिन्न शिव मंदिराें से गाजे-बाजे के साथ भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली गयी. शहर में जगह-जगह निकाली गयी शिव बरात में शामिल भव्य झांकियाें ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया. बरात में शिवभक्त भूत-पिशाच, नर-नारी, किन्नर, गंधर्व के साथ महादेव के रूप में दूल्हा बनकर निकले. इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से जगह-जगह पर बरातियों का भव्य स्वागत किया गया. शहर के भूतनाथ मंदिर बैंक मोड़, त्रिमूर्ति मंदिर विनोद नगर, पुलिस लाइन, डीएस कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, न्यू कॉलोनी सरायढेला, बाबूडीह शिव मंदिर से भोलेनाथ की बरात निकाली गयी थी.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी बाबा बैद्यनाथ की बारात का अनोखा रंग: भूत-पिशाच से लेकर अप्सराएं तक, जानें 30 साल पुरानी परंपरा

महादेव की बारात में हजारों श्रद्धालु बराती बने

शिवालयों से बरात निकलने के पहले परिछन किया गया. शिवजी को दूल्हे की तरह सजाकर उन्हें मां पार्वती से विवाह करने के लिए विदा किया गया. महादेव की बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु बराती बने. जिस इलाके से भी बरात गुजर रही थी, उसकी एक झलक देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता था. इस दौरान हर-हर महादेव के उद्घोष और भक्ति गीतों से माहौल शिवमय हो गया. रात में शुभमुहूर्त पर भगवान भोलेनाथ व माता पार्वति का शुभ विवाह कराया गया.

Maha Shivratri In Dhanbad News
शिव की बरात में शामिल हुए श्रद्धालु. फोटो : प्रभात खबर

श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

मंडल रेल अस्पताल के पास स्थित श्रीश्री महामृत्युंजय मंदिर रेलवे कॉलोनी से बुधवार की रात बैंड बाजे के साथ भव्य शिव बरात निकाली गयी. इसमें कॉलोनी में रहने वाले महिला-पुरुष व बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया. बरात ने पूरी कॉलोनी का भ्रमण किया. वहीं रात में मंदिर में विवाह का आयोजन हुआ. मंदिर के पुजारी आनंद मिश्रा ने बताया कि हर साल विधि विधान के साथ शिव-पार्वती विवाह का आयोजन होता है.

इसे भी पढ़ें

बाबाधाम में महाशिवरात्रि : हेमंत सोरेन ने गुब्बारा उड़ाकर शिव बारात को किया रवाना

हजारीबाग के डुमरौन गांव में क्यों भड़की हिंसा? दिन भर क्या-क्या हुआ, देखें PHOTO और Video

हजारीबाग हिंसा : मंत्री इरफान अंसारी ने RSS को घसीटा, संजय सेठ बोले- बांग्लादेशी छीन रहे झारखंड का अमन-चैन, देखें हिंसा का Video

महाकुंभ से लौट रहे ड्राइवर को आयी झपकी, घर में घुसी कार, झारखंड के 4 युवकों की मौत से मचा कोहराम

Previous article Bokaro News : मूलभूत सुविधाओं से वंचित रेलवे मध्य विद्यालय, नामांकन पर पड़ रहा असर
Next article दुकान पर ग्राहक बनकर आया युवक हिरासत में, लाइनर की भूमिका निभाने का शक
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel