[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: होमगार्ड बहाली : 1,059 अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी

Dhanbad News: होमगार्ड बहाली : 1,059 अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी

0
Dhanbad News: होमगार्ड बहाली : 1,059 अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची जारी

Dhanbad News: झारखंड गृह रक्षा वाहिनी धनबाद की ओर से गृह रक्षक (होमगार्ड) बहाली प्रक्रिया के तहत कुल 1,059 अभ्यर्थियों की औपबंधिक मेधा सूची सोमवार की रात जिला प्रशासन ने जारी कर दी है. जारी सूची के अनुसार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों का विभिन्न श्रेणियों में चयनित किया गया है. हालांकि यह औपबंधिक (प्रोविजनल) चयन सूची है. दस्तावेज सत्यापन, चरित्र सत्यापन तथा चिकित्सीय जांच में अयोग्य पाये जाने पर किसी भी अभ्यर्थी की बहाली प्रक्रिया रद्द की जा सकती है.

2023 के विज्ञापन के तहत हुई चयन प्रक्रिया

होम गार्ड बहाली के लिए विज्ञापन संख्या-01/2023 जारी किया गया था. इसके तहत छह अप्रैल से 23 अप्रैल तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा हुई थी. इसमें सफल अभ्यर्थियों की तकनीकी दक्षता जांच परीक्षा 24 और 25 अप्रैल को हुई.

मेधा सूची वेबसाइट पर प्रकाशित

उपायुक्त ने बताया कि झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, धनबाद की ओर से चार जून के तहत पूर्व में प्रकाशित सूची में संशोधन करते हुए नयी औपबंधिक मेधा सूची जारी की गयी है. सूची धनबाद जिला प्रशासन की वेबसाइट पर प्रकाशित की गयी है.

दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा निर्णायक

उपायुक्त ने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य दस्तावेजों की जांच, चरित्र सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण के बाद ही नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लिया जायेगा. किसी भी स्तर पर गलत जानकारी, दस्तावेज में त्रुटि अथवा निर्धारित मानकों पर खरा नहीं उतरने की स्थिति में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है.

प्रखंडवार चयनित अभ्यर्थियों की संख्या

प्रखंड पुरुष महिलापूर्वी टुंडी 51-47

टुंडी 23-00

बाघमारा 14-00

एग्यारकुंड 39-22

केलियासोल 41-41

निरसा 32-30

बलियापुर 26-26

गोविंदपुर 25-25

तोपचांची 28-28धनबाद ग्रामीण 29-24शहरी तकनीकी (चिरकुंडा) 06-00शहरी तकनीकी (धनबाद) 201-24शहरी गैर-तकनीकी (चिरकुंडा) 05-01शहरी गैर-तकनीकी (धनबाद) 200-71

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel