[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद कुख्यात प्रिंस खान के वासेपुर वाले घर पर कुर्की-जब्ती, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

कुख्यात प्रिंस खान के वासेपुर वाले घर पर कुर्की-जब्ती, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

0
कुख्यात प्रिंस खान के वासेपुर वाले घर पर कुर्की-जब्ती, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात
गैंगस्टर प्रिंस खान के घर पहुंची पुलिस

Dhanbad: धनबाद के वासेपुर इलाके में मंगलवार को प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली. कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के घर पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पहुंची और कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि कोर्ट से संबंधित कुछ प्रक्रिया पहले अधूरी रह गई थी, जिसे आज पूरा किया गया. कोर्ट के आदेश से ही पुलिस की टीम प्रिंस खान के घर कुर्की के लिए पहुंची.

छत पर लगा शेड उखाड़कर ले गई पुलिस

धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर उस वक्त हलचल मच गई, जब पुलिस और प्रशासन की टीम कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आवास पर पहुंची. विधि-व्यवस्था प्रभारी नौशाद आलम, बैंक मोड़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, भूली ओपी प्रभारी अभिनव कुमार अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. कुर्की के दौरान टीम ने घर की पूरी तलाशी ली और घर की छत पर लगे शेड को उखाड़कर अपने साथ ले गई.

कोर्ट के आदेश पर हुई कुर्की

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई कुर्की-जब्ती प्रक्रिया का हिस्सा है. बताया जा रहा है कि पूर्व में कुछ जब्ती की कार्रवाई छूट गई थी, जिसे आज पूरा किया गया. कार्रवाई के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि विधि-व्यवस्था बनी रहे. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है. फिलहाल इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें…

सोलर पंप योजना से झारखंड के 48,000 किसानों की बढ़ी आमदनी, खेती की लागत घटी

टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel