[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: बीबीएमकेयू एथलेटिक्स मीट : पुरुष व महिला वर्ग में केबी कॉलेज बेरमो ओवरऑल चैंपियन

Dhanbad News: बीबीएमकेयू एथलेटिक्स मीट : पुरुष व महिला वर्ग में केबी कॉलेज बेरमो ओवरऑल चैंपियन

0
Dhanbad News: बीबीएमकेयू एथलेटिक्स मीट : पुरुष व महिला वर्ग में केबी कॉलेज बेरमो ओवरऑल चैंपियन

Dhanbad News: दो दिवसीय छठी बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स मीट का समापन मंगलवार को हुआ. इसमें 11 कॉलेजों से 156 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. 80 पुरुष व 76 महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया. संचालन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अनवर व धनबाद एथलेटिक्स एसोसिएशन के बंधन टोप्पो की टीम ने किया. आयोजन में डीएसओ उमेश लोहारा का सहयोग रहा. डॉ गगन पाठक ने ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी की भूमिका निभायी.

खिलाड़ियों ने किया बेहतर प्रदर्शन

टूर्नामेंट में पुरुष व महिला दोनों वर्ग में केबी कॉलेज बेरमो चैंपियन बना. पुरुष वर्ग में पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज तथा महिला वर्ग में आरएसपी कॉलेज की टीम उपविजेता रही. बेस्ट एथलीट (मेल) का खिताब शिव कुमार सोरेन (बीडीए कॉलेज पिछरी) और बेस्ट एथलीट (फिमेल) का खिताब खुशी कुमारी (आरएसपी कॉलेज) को मिला. समापन समारोह में मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी व गेस्ट ऑफ ऑनर डॉ पुष्पा कुमारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ कविता सिंह सहित कई शिक्षक व अतिथि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel