[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद कतरास में घर के बाहर से मिनटों में उड़ा ले गए बाइक, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात 

कतरास में घर के बाहर से मिनटों में उड़ा ले गए बाइक, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात 

0
कतरास में घर के बाहर से मिनटों में उड़ा ले गए बाइक, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात 

विनय वर्मा की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला बंगालपाड़ा का है, जहां अज्ञात चोरों ने घर के बाहर खड़ी बाइक को निशाना बनाते हुए कुछ ही मिनटों में चोरी कर ली. चोरी की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात 

जानकारी के अनुसार, बंगालपाड़ा निवासी विकास साव की हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस उनके घर के पास खड़ी थी करीब 2 बजकर 34 मिनट पर अज्ञात चोर मौके पर पहुंचे और बाइक लेकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है. फुटेज में चोर बड़ी सफाई और बेखौफ अंदाज में बाइक चोरी करते दिखाई दे रहे हैं. घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है.

थाने में दर्ज कराई गई शिकायत 

बाइक मालिक विकास साव ने कतरास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए बाइक बरामद करने की मांग की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है. लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है. अब देखना होगा कि सीसीटीवी में कैद तस्वीरों के आधार पर पुलिस कब तक चोरों तक पहुंच पाती है और चोरी की इस वारदात का खुलासा करती है. 

यह भी पढ़ें: भू-माफिया और रंगबाजों पर काल बनकर टूटेगी झारखंड पुलिस, ADG ने दिया ‘जीरो टॉलरेंस’ का अल्टीमेटम

यह भी पढ़ें: Palamu News: रामपुर विवाद पर बोले भाजपा नेता ज्योतिरीश्वर सिंह, चेहरा देखकर नहीं, सच्चाई पर होना चाहिए न्याय

Previous article समस्तीपुर: अभाविप का व्यक्तित्व विकास शिविर शुरू, नि:शुल्क प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनेंगी बेटियां
Next article मुंगेर में 38°C तापमान, लेकिन महसूस हो रही 40°C की गर्मी, उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel