[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद करवाचौथ : सुहागिनों ने फेरे सुहाग थाल, चौथ महारानी से मांगी पति की लंबी आयु, देखें खूबसूरत PHOTOS

करवाचौथ : सुहागिनों ने फेरे सुहाग थाल, चौथ महारानी से मांगी पति की लंबी आयु, देखें खूबसूरत PHOTOS

0
करवाचौथ : सुहागिनों ने फेरे सुहाग थाल, चौथ महारानी से मांगी पति की लंबी आयु, देखें खूबसूरत PHOTOS
पूजा की थाल सजाकर समूह में बैठी सुहागिनें. फोटो : प्रतीक

Karwa Chauth in Jharkhand : झारखंड में करवा चौथ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. खासकर कोयलांचल में शुक्रवार को आस्था के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया गया. सुहागिनों ने दिनभर निर्जल रहकर शाम को सोलह शृंगार कर चौथ माता की पूजा-अर्चना की और अखंड सुहाग का आशीष मांगा. व्रत को लेकर शक्ति मंदिर में सवा तीन बजे से ही सुहागिनें सुहाग थाल लेकर पहुंचने लगीं.

Karwa Chauth In Jharkhand News Today
करा चौथ का व्रत तोड़ने से पहले पंजाबी दंपती. फोटो : प्रभात खबर

सुहागिनों की भारी भीड़ को देखते हुए यहां सामूहिक रूप से 13 राउंड में सुहागिनों को पूजा करायी गयी. पहले राउंड में 45 महिलाओं के समूह ने पूजा की. वहीं मंदिर में 585 सुहागिनों ने चौथ महारानी की कथा सुनी, करवा फेरे और चौथ माता से सदा सुहागन रहने का आशीष मांगा. कथकहनी जानकी शर्मा ने माता रानी के जैकारे के साथ पूजा शुरू की. वहीं चांद निकलने पर चांद को अर्घ्य देने के बाद सुहागिनों ने छलनी से पति का चेहरा देखा और पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला.

Karwa Chauth In Jharkhand News Today Dhanbad
पूजा की थाल के साथ करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनें. फोटो : प्रतीक

Karwa Chauth in Jharkhand : गीत गाते हुए फेरा सुहाग थाल

इस अवसर पर सुहागिनों ने पारंपरिक गीत गाते हुए सुहाग थाल फेरा. इस दौरान सुहागिनों ने सुन पैन प्यारी वीरा चन्न चढे ते पानी पीवां…, धूम चड़कड़ा फेरी ना, सूई बीच धागा पावी ना…, लै पैन प्यारी करवड़ा, लै सर्व सुहागन करवड़ा… आदि करवा चौथ के गीत गाये गये. मौके पर श्रीश्री भगवती जागरण कमेटी के पदाधिकारी व सेवादार सक्रिय रहे.

Karwa Chauth In Jharkhand News
चलनी से चांद देखतीं महिलाएं. फोटो : प्रतीक

टेलीफोन एक्सचेंज रोड में हुई पूजा

टेलीफोन एक्सचेंज रोड, गांधी नगर में भी सुहागिनों ने चौथ माता की पूजा कर कथा सुनी. इस दौरान अपने सुहाग की लंबी उम्र की प्रार्थना की. चांद देखने के बाद चलनी से पति का चेहरा दिखा और पति के हाथों व्रत खोला.

Karwa Chauth Celebration
करा चौथ का व्रत फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

गोइलकेरा-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का मॉकड्रिल, हूटर बजते ही मची अफरा-तफरी

गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

कैबिनेट की बैठक 16 अक्टूबर को, कई अहम फैसलों को मिल सकती है मंजूरी

रांची में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली, 4 हथियारबंद गिरफ्तार

Previous article Aaj Bihar ka Mausam: ठंड ने दी दस्तक,अब दिन में धूप और रात में ठंडी हवा का संगम,IMD ने दी मौसम में बड़े बदलाव की जानकारी
Next article Free Fire MAX Redeem Codes: 11 अक्टूबर के कोड हुए रिलीज, FREE में पाएं Weapon, Diamonds और बहुत कुछ
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel