[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने को 10 जून से होगा काम

कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने को 10 जून से होगा काम

0
कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने को 10 जून से होगा काम

वरीय संवाददाता, धनबाद.

जिले में बिजली संकट को दूर करने के लिए गोविंदपुर स्थित कांड्रा ग्रिड की क्षमता बढ़ाने की योजना पर 10 जून से काम शुरू होगा. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) व झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के अधिकारी इसकी तैयारी में जुट गए हैं. जेयूएसएनएल के अधीक्षण अभियंता आरएल पासवान ने बताया कि ग्रिड के पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने को लेकर बिजली कटौती की जायेगी. इसका असर धनबाद शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों पर भी पड़ेगा. वर्तमान में ग्रिड में दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं. एक-एक कर दोनों को बदलकर अतिरिक्त क्षमता वाला ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा.

पांच दिनों तक झेलना होगा बिजली संकट.

10 जून से अगले पांच दिनों तक पावर ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम किया जायेगा. ऐसे में एक ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई बंद होने से इसका असर बिजली वितरण पर पड़ेगा. पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने के दौरान धनबाद शहरी क्षेत्र को मिलने वाली 40 मेगावाट बिजली नहीं मिलेगी. ऐसे में लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.

100 से बढ़ाकर 160 मेगावाट करनी है ग्रिड की क्षमता:

ग्रिड की क्षमता 60 एमवीए बढ़ाने की तैयारी है. वर्तमान में इसकी क्षमता 100 एमवीए है. इसमें 50-50 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं. राज्य सरकार के निर्देश पर इस ग्रिड की क्षमता बढ़ाकर 160 एमवीए करने की तैयारी है. 80-80 एमवीए क्षमता वाले दो पावर ट्रांसफॉर्मर धनबाद पहुंच चुके हैं. ग्रिड से नियमित विद्युत आपूर्ति हो सके, इसके लिए बारी-बारी से पावर ट्रांसफॉर्मरों को बदला जायेगा.

डीवीसी से अतिरिक्त बिजली मांगेगा जेबीवीएनएल :

कांड्रा ग्रिड को एनटीपीसी दुमका से बिजली मिलती है. वर्तमान में दुमका से कांड्रा ग्रिड को 40 से 80 मेगावाट बिजली मिलती है. नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य के दौरान लगभग 30 से 50 मेगावाट बिजली सरेंडर कर दिया जायेगा. इस बीच उत्पन्न होने वाली पावर क्राइसिसि से निबटने व प्रभावित इलाकों में सप्लाई के लिए जेबीवीएनएल डीवीसी से अतिरिक्त बिजली की मांग करने की तैयारी में है.

इन सबस्टेशनों से संबंधित इलाके होंगे प्रभावित :

हीरापुर, धैया, सरायढेला, हाउसिंग कॉलोनी, गोविंदपुर, बरवाअड्डा व टुंडी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel