[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: झारखंड सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

Dhanbad News: झारखंड सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

0
Dhanbad News: झारखंड सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुरू

Dhanbad News: धनबाद जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप शुक्रवार से धनबाद के इंडोर स्टेडियम, कला भवन में शुरू हुई. इसका उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा व 99 बिल्डर्स के सीइओ श्याम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. जिला बैडमिंटन एसोसिएशन ने दोनों का स्वागत पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर किया. प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से लगभग 200 खिलाड़ी ने हिस्सा ले रहे हैं. उद्घाटन के मौके पर एसोसिएशन के सचिव सम्राट चौधरी, सीनियर उपाध्यक्ष सतीश कुमार, उपाध्यक्ष रियाज खान, परिमल सिंह, कोच संदीप दे, सहायक सचिव दिनेश मंडल आदि थे.

पहले दिन का परिणाम

अंडर-15 में अविक कथुरिया (धनबाद) ने सुरजीत दत्ता (दुमका) को, श्रेयांश केशरी (देवघर) ने आर्यव समरिया (धनबाद) को, सार्थक जायसवाल (दुमका) ने अद्विक राज (धनबाद) को, रवि प्रकाश (धनबाद) ने वरुण कुमार दास (सिमडेगा) को, ऋतु राज (ईस्ट सिंहभूम) ने प्रियर्थ गुप्ता (गिरिडीह) को, आशुतोष दत्ता (दुमका) ने तनीष महतो (धनबाद) को, मनीष प्रजापति (गोड्डा) ने तरुण कौशिक बट्टी (धनबाद) को, अरुल कुमार (रांची) ने नितिन राज (धनबाद) को हराया. इसके अलावा अन्य मुकाबले खेले गये. वहीं अंडर 17 में अरुल कुमार (रांची) ने अभिरूप राज (ईस्ट सिंहभूम) को, अनिकेत सिंह (रांची) ने पी आदित्य कुमार (ईस्ट सिंहभूम) को, अभिषेक कुमार (धनबाद) ने प्रसाद पंडित (खूंटी) को, रोनक राज (गुमला) ने रिधन चटर्जी (बोकारो) को, अंकित कुमार (बोकारो) ने रैयन एजाज (ईस्ट सिंहभूम) को, सम्विथ रमेश (रांची) ने सोमनाथ दत्ता (दुमका) को, स्वप्नेल नायक (हजारीबाग) ने प्रियांशु (ईस्ट सिंहभूम) को, आरुष कुमार (ईस्ट सिंहभूम) ने विनायक शर्मा (साहिबगंज) को, प्रियम दत्ता (दुमका) ने अंकित भगत (गुमला) को हराया.

डबल्स मुकाबले

डबल्स मुकाबले में राजन कुमार सिंह (लोहरदगा) व सार्थक जायसवाल (दुमका) ने रवि प्रकाश (धनबाद) व ऋतु राज (ईस्ट सिंहभूम) को, अंकित कुमार (गिरिडीह) व अर्यव ओझा (गुमला) ने अविक कथुरिया (धनबाद) व अरुल कुमार (रांची) को, मनीष प्रजापति (गोड्डा) व अंश कुमार यादव (लोहरदगा) ने रवि प्रकाश (धनबाद) व ऋतु राज (ईस्ट सिंहभूम) को और मनीष हेम्ब्रम (वेस्ट सिंहभूम) व राजीव दे (गिरिडीह) ने दिव्यांशु राज (धनबाद) व हर्ष वर्धन गोयल (धनबाद) की जोड़ी को हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel