धनबाद : धनबाद के जिला और सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह का रविवार को निधन हो गया. वह अशर्फी अस्पताल में इलाजरत थे. जानकारी के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. बता दें कि कुछ दिन पहले उन्होंने धनबाद प्रेस क्लब के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई थी.