[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्लीपर का ढेर ढहा, सेल्फी ले रहे छात्र की मौत, एक घायल

धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्लीपर का ढेर ढहा, सेल्फी ले रहे छात्र की मौत, एक घायल

0
धनबाद रेलवे स्टेशन के पास स्लीपर का ढेर ढहा, सेल्फी ले रहे छात्र की मौत, एक घायल
जीत पासवान का फाइल फोटो और शव पहुंचने के बाद घ्र में विलाप करते परिजन. फोटो : प्रभात खबर

Jharia News Today| झरिया (धनबाद), विजय कश्यप : धनबाद जिले के झरिया में सुदामडीह थाना क्षेत्र के मोहलबनी निवासी बीसीसीएल कर्मी जोखन पासवान के इकलौते पुत्र जीत कुमार पासवान (14) की बुधवार की रात करीब 9:30 बजे मौत हो गयी. पुराना बाजार धनबाद रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर प्लेटफॉर्म नंबर 7 के समीप जमा लोहे के स्लीपर के ढेर के ढह जाने से वह उसकी चपेट में आ गया. इससे उसकी मौत हो गयी. जीत कुमार का ममेरा भाई साहिल कुमार पासवान (15) घायल हो गया. उसका पैर टूट गया है.

सेल्फी लेते समय गिरे रेल के स्लीपर

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों वहां पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे. तभी सजाकर रखा गया स्लीपर भरभराकर गिर पड़ा. घटना के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को पाटलिपुत्र अस्पताल धनबाद पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद जीत को मृत घोषित कर दिया. साहिल के टूटे पर का प्लास्टर कर उसे छोड़ दिया.

Jharia News Today: नौवीं का छात्र था जीत कुमार पासवान

मृतक जीत कुमार पासवान सुदामडीह आईएसएल स्कूल में नौवीं का छात्र था. मृतक के पिता जोखन पासवान 2 माह पहले ही दूसरी जगह से ईजे एरिया के सुदामडीह एएसपी कोलियरी में स्थानांतरित होकर आये हैं. मृतक की तीन बहनें हैं. वह जोखन पासवान का इकलौता पुत्र था. मृतक का अंतिम संस्कार गुरुवार को मोहलबनी घाट पर किया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममेरे भाई के साथ दुर्गा पूजा घूमने निकला था जीत

परिजनों ने बताया कि जीत अपने ममेरे भाई साहिल और कुछ अन्य दोस्तों के साथ बुधवार की सुबह करीब 9 बजे दुर्गा पूजा घूमने के लिए धनबाद के लिए निकला था. रात में आरपीएफ ने घटना की सूचना दी. इसके बाद मृतक जीत के पिता जोखन पासवान अपने परिचितों के साथ धनबाद पाटलिपुत्र अस्पताल पहुंचे और पुत्र का शव मोहलबनी आवास लेकर आये.

जीत का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम

जीत का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया. मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था. मां बार-बार बेहोश हो रही थी. आसपास की महिलाएं और लोग परिजनों को संभालने में जुटे थे.

इसे भी पढ़ें

झारखंड में 24 घंटे में हुई 401 फीसदी अधिक वर्षा, राजदाह में सबसे ज्यादा 208 मिमी बारिश

झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, दुमका जिले में उफनते नाले में बही 50 साल की महिला

घाटशिला के तामुकपाल में टेलर ने बाइक और साइकिल को मारी टक्कर, 1 की मौत, 3 जख्मी

अलका तिवारी ने झारखंड की पहली महिला राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला, पति डीके तिवारी के बाद बनीं 8वीं SEC

Previous article BSc कंप्यूटर साइंस के बाद मिलेगी ये 5 जॉब, कमाई लाखों में
Next article भारत और चीन के बीच इसी महीने शुरू होगी सीधी उड़ान सेवाएं, जानिए विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel