[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: न्यायालय के आदेशों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

Dhanbad News: न्यायालय के आदेशों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

0
Dhanbad News: न्यायालय के आदेशों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

Dhanbad News: धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में न्यायालय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान न्यायालयों से प्राप्त आदेशों, प्रतिवेदनों, वारंट एवं कुर्की की कार्रवाई पर विस्तृत समीक्षा की गयी. एसएसपी ने कहा कि न्यायालय से प्राप्त सभी आदेशों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि न्यायालय से आने वाले सभी प्रतिवेदन और निर्देशों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाये, ताकि न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब नहीं हो.

नोडल पुलिस पदाधिकारियों को दिया निर्देश

बैठक में एसएसपी ने सभी कोर्ट नोडल पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में गवाही निर्धारित है, उन मामलों के गवाहों को गवाही की तिथि की जानकारी समय से पहले उपलब्ध करायी जाये. इससे गवाहों की न्यायालय में उपस्थिति सुनिश्चित हो सकेगी और मामलों के शीघ्र निपटारे में सुविधा होगी. एसएसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि बार-बार सूचना देने के बावजूद यदि कोई गवाह अनुपस्थित रहता है, तो संबंधित वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी जाये, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

सूचनाओं को नियमित रूप से करें अपडेट

बैठक के दौरान पूर्व में दिये गये निर्देशों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कोर्ट नोडल अधिकारियों को कहा कि वे प्रत्येक मुकदमे से संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से अपडेट करें और संबंधित पदाधिकारी तक समय पर पहुंचायें. उन्होंने कहा कि सभी पुलिस पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गवाही की तारीख, स्थान और मुकदमे से जुड़ी जानकारी गवाहों तक पूर्व सूचना के माध्यम से पहुंच जाये ताकि सभी मुकदमों का स्पीडी ट्रायल हो सके. बैठक में उन्होंने न्यायालयों से प्राप्त वारंट एवं कुर्की संबंधी आदेशों को यथाशीघ्र तामिल किया जाये. उन्होंने कहा कि अदालत से संबंधित सभी मामलों में समय पालन और पारदर्शिता पुलिस की जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक पुलिस पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से निरंतर इसकी निगरानी करें. बैठक में ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, डीएसपी टू धीरेंद्र नारायण बंका सहित सभी कोर्ट नोडल पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel