[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद मतगणना को लेकर कर्मियों को दी गयी हर पहलू की जानकारी

मतगणना को लेकर कर्मियों को दी गयी हर पहलू की जानकारी

0
मतगणना को लेकर कर्मियों को दी गयी हर पहलू की जानकारी

विशेष संवाददाता, धनबाद.

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा है कि मतगणना के दौरान सभी काउंटिंग स्टाफ ध्यानपूर्वक अपना काम करें. इलेक्शन ड्यूटी के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. यह बातें उपायुक्त ने शुक्रवार को न्यू टाउन हॉल में काउंटिंग स्टाफ को दिए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार काउंटिंग स्टाफ स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक कंट्रोल यूनिट ले जाएंगे. काउंटिंग के बाद उसे वापस स्ट्रांग रूम में रखेंगे. काउंटिंग के दौरान मतदान केंद्र के अनुसार फ्लो चार्ट दिया जाएगा. फ्लो चार्ट के अनुसार कंट्रोल यूनिट दिया जाएगा. काउंटिंग स्टाफ इसका मिलान कर लेंगे. काउंटिंग स्टाफ को इटीपीबीएस, पोस्टल बैलट व इवीएम से काउंटिंग की प्रक्रिया समेत अन्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया. वहीं प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर संतोष गुप्ता ने कंट्रोल यूनिट ऑन करने, वोट की संख्या का मिलान करने, क्लोज बटन, सील आदि के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर डीडीसी सादात अनवर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, डीसीएलआर संतोष गुप्ता, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जियाउल अंसारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालीदास मुंडा, मुख्य प्रशिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, राजकुमार वर्मा, संजय कुमार, कुमार वंदन, कुलदीप समेत कई अधिकारी मौजूद थे. वहीं एक अन्य बैठक में प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीसीएलआर संतोष गुप्ता ने ऑब्जर्वर सेल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों को उनके दायित्व के संबंध में बताया.

उपायुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा:

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने शुक्रवार को कृषि बाजार समिति पहुंचकर मतगणना से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सबसे पहले स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे के सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया. इसके बाद विधानसभावार बनाए गए मतगणना हॉल का निरीक्षण किया. मौसम को देखते हुए उन्होंने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा वाटरप्रूफ शेड बनाने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह, भवन प्रमंडल, विद्युत आपूर्ति समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel