राज्य स्तरीय टीम ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

टीम ने किया स्कूलों का निरीक्षण

By Prabhat Khabar News Desk | April 24, 2024 1:04 AM

बलियापुर. शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम ने मंगलवार को बलियापुर प्लस टू हाइस्कूल व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया. टीम ने विद्यालय में लैबोरेट्री, आइसीटी लैब, वोकेशनल कोर्स आदि के बारे में जानकारी ली. विद्यालय में रनिंग वाटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पठन-पाठन के साथ आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. टीम में पल्लवी शाह, रजनीकांत मिश्रा के अलावा बलियापुर की बीइइओ रीना कुमारी, सहायक अभियंता विनय कुमार, जूनियर इंजीनियर तज्जमूल हसन, प्रधानाचार्य एसके सिन्हा, वार्डन रीता कुमारी आदि थे.