[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एमटेक के तीन नये पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एमटेक के तीन नये पाठ्यक्रम होंगे शुरू

0
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में एमटेक के तीन नये पाठ्यक्रम होंगे शुरू

Dhanbad News: नये सत्र में एमटेक की कुल 31 पाठ्यक्रमों की होगी पढ़ाईDhanbad News: आइआइटी आइएसएम प्रबंधन ने जुलाई 2026 से शुरू होने वाले नये शैक्षणिक सत्र से एमटेक स्तर पर तीन नये पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है. इन पाठ्यक्रमों की शुरुआत से संस्थान में तकनीकी क्षेत्रों की पढ़ाई को मजबूती मिलेगी. तीनों नये पाठ्यक्रमों में 20-20 सीटें निर्धारित की गयी हैं. आइआइटी आइएसएम में पहले से ही 28 विषयों में एमटेक की पढ़ाई हो रही है. नये पाठ्यक्रम जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़कर 31 हो जायेगी.

क्रिटिकल मिनरल इंजीनियरिंग

पहला नया पाठ्यक्रम क्रिटिकल मिनरल इंजीनियरिंग है. इसका संचालन खनन अभियंत्रण विभाग तथा खनिज एवं धातुकर्म विभाग संयुक्त रूप से करेगा. इसमें महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, प्रसंस्करण और उपयोग से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जायेगी, जो देश की औद्योगिक जरूरतों के लिए अहम मानी जा रही है.

मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग

दूसरा नया पाठ्यक्रम मैटेरियल साइंस एवं इंजीनियरिंग है. इसका संचालन खनिज एवं धातुकर्म विभाग करेगा. इस पाठ्यक्रम में विभिन्न सामग्रियों के गुण, उनके विकास और औद्योगिक उपयोग पर विशेष फोकस रहेगा.

कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग : तीसरा नया पाठ्यक्रम कंट्रोल एवं इंस्ट्रूमेंटल इंजीनियरिंग है. इसका संचालन यांत्रिक अभियंत्रण, विद्युत अभियंत्रण और इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण विभाग मिलकर करेंगे. इसमें स्वचालन, नियंत्रण प्रणाली और आधुनिक उपकरणों से जुड़ी पढ़ाई कराई जाएगी.

सीटों में नहीं होगी बढ़ोतरी

संस्थान में एमटेक की कुल सीटें 798 ही रहेंगी. प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जिन विषयों में वर्ष 2025 में नामांकन कम रहा है, वहां सीटों में कटौती कर नये पाठ्यक्रमों को शामिल किया जायेगा. आइआइटी आइएसएम में पहले से भूकंप विज्ञान एवं अभियंत्रण, रासायनिक अभियंत्रण, औषधि विज्ञान एवं अभियंत्रण, संरचनात्मक अभियंत्रण, भू-तकनीकी अभियंत्रण, जल संसाधन अभियंत्रण, परिवहन अभियंत्रण, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं डाटा विज्ञान, ऊर्जा प्रणाली अभियंत्रण, शक्ति इलेक्ट्रॉनिक्स एवं विद्युत ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण (संचार एवं सिग्नल प्रोसेसिंग), पर्यावरण विज्ञान एवं अभियंत्रण, ईंधन एवं ऊर्जा अभियंत्रण, खनिज अभियंत्रण, धातुकर्म अभियंत्रण, औद्योगिक अभियंत्रण एवं प्रबंधन, डाटा विश्लेषण, यांत्रिक अभियंत्रण, खनन अभियंत्रण, भू-मानचित्रण, सुरंग एवं भूमिगत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा पेट्रोलियम अभियंत्रण जैसे विषयों में एमटेक की पढ़ाई हो रही है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel