[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद IIT-ISM धनबाद के एमबीए में 90 सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

IIT-ISM धनबाद के एमबीए में 90 सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू

0
IIT-ISM धनबाद के एमबीए में 90 सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू
आइआइटी आइएसएम धनबाद

IIT-ISM Dhanbad Admission: आइआइटी आइएसएम धनबाद ने 2025-26 सत्र के लिए एमबीए प्रोग्राम में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार संस्थान ने एमबीए प्रोग्राम में 28 सीटें बढ़ायी है. इससे सीटों की संख्या 90 हो गयी है. बिजनेस एनालिटिक्स प्रोग्राम में 30 सीटें उपलब्ध हैं. कुल 120 सीटों पर नामांकन होगा.

IIT ISM से एमबीए करना है, तो ऐसे करें आवेदन

इच्छुक छात्र आइआइटी आइएसएम धनबाद के एमबीए एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कैट 2024 के स्कोर के आधार पर एडमिशन लिया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 है. चयन प्रक्रिया में पर्सनल इंटरव्यू भी शामिल है. इंटरव्यू 20 से 23 फरवरी, 7 से 9 मार्च, 22 से 24 मार्च और 29 से 30 मार्च के बीच होंगे. नामांकन के लिए अंतिम रूप से चयनित छात्रों की सूची मई के पहले सप्ताह में जारी किये जाने की संभावना है.

फीस संरचना और वेटेज क्राइटेरिया

सामान्य, ओबीसी और इडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों के लिए कुल फीस 3,67,936 रुपये होगी, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के छात्रों के लिए यह 67,936 रुपये निर्धारित की गयी है. इसके अलावा, प्रति सेमेस्टर 18,000 रुपये मेस शुल्क भी देना होगा. हालांकि, आइआइटी आइएसएम प्रशासन ने कहा है कि सेमेस्टर शुल्क में संशोधन किया जा सकता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पर्सनल इंटरव्यू को सबसे अधिक वेटेज

आइआइटी आइएसएम के मैनेजमेंट प्रोग्राम में कैट 2024 स्कोर अनिवार्य है. नामांकन में कैट स्कोर को केवल 35 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा. सबसे अधिक 40 प्रतिशत वेटेज पर्सनल इंटरव्यू को दिया जायेगा. शैक्षणिक प्रदर्शन को 10 प्रतिशत और औद्योगिक अनुभव को 10 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. महिला अभ्यर्थियों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत वेटेज मिलेगा. महिलाओं को दिये जाने वाले इस अतिरिक्त वेटेज के साथ ही संस्थान ने यह भी सुनिश्चित किया है कि उन्हें अतिरिक्त प्रोत्साहन मिले.

इसे भी पढ़ें

झारखंड आ रहे हैं रघुवर दास, 27 को लेंगे भाजपा की सदस्यता, मिल सकती है बड़ी जवाबदेही

रामगढ़ में याद किए गए खोरठा के आदि कवि श्रीनिवास पानुरी, 3 पुस्तकों और 2 पत्रिकाओं का हुआ विमोचन

Previous article Safala Ekadashi 2024 Arti: आज सफला एकादशी पर करें इस आरती, घर आएगी सुख और समृद्धि
Next article बिहार में बदल गया मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हुई बूंदाबादी, IMD ने जारी किया बारिश को लेकर अलर्ट
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel