[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: मैरिज हॉल में काम कर रही पत्नी का पति ने रेता गला, गंभीर

Dhanbad News: मैरिज हॉल में काम कर रही पत्नी का पति ने रेता गला, गंभीर

0
Dhanbad News: मैरिज हॉल में काम कर रही पत्नी का पति ने रेता गला, गंभीर

पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद रविवार को जानलेवा हमले में बदल गया. भूली थाना क्षेत्र के पांडरपाला स्थित इस्लामपुर में एक मैरिज हॉल के अंदर काम कर रही महिला का उसके पति ने धारदार हथियार से गला रेत दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. घायल महिला की पहचान बोकारो के जोधाडीह निवासी 33 वर्षीय मेंहदी खातून के रूप में हुई. वह अपने पति खैरु उर्फ सज्जाद के साथ बोकारो में रहती है. दोनों एक ही कैटरर के यहां मजदूरी करते हैं. पुलिस के अनुसार, दंपती के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था. इसी वजह से मेंहदी खातून अपनी दो बेटियों के साथ झरिया के चौथाईकुल्ही स्थित मायके में रह रही थी.

काम के दौरान पीछे से किया हमला

मेंहदी खातून रविवार को इस्लामपुर स्थित एक मैरिज हॉल में कैटरिंग का कार्य करने पहुंची थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक वह होटल परिसर में झाड़ू लगा रही थी. इसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और पीछे से धारदार हथियार से उसके गले पर हमला कर दिया. हमले में महिला गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी. घटना के बाद मैरिज हॉल में अफरा-तफरी मच गयी. वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने घायल महिला को तत्काल एसएनएमएमसीएच पहुंचाया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल महिला तथा उसके परिजनों से मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाये और आसपास के लोगों से पूछताछ की. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धनबाद और बोकारो के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है.

वर्जनआरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश में बोकारो व धनबाद के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विश्वजीत ठाकुर, भूली ओपी प्रभारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel