[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद होमगार्ड बहाली: पूर्वी टुंडी के 134 और टुंडी के 144 अभ्यर्थियों की अंक सूची जारी

धनबाद होमगार्ड बहाली: पूर्वी टुंडी के 134 और टुंडी के 144 अभ्यर्थियों की अंक सूची जारी

0
धनबाद होमगार्ड बहाली: पूर्वी टुंडी के 134 और टुंडी के 144 अभ्यर्थियों की अंक सूची जारी
रिजल्ट देखते अभ्यर्थी सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

धनबाद से नीरज की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को आयोजित होमगार्ड नव-नामांकन प्रक्रिया के तहत पूर्वी टुंडी प्रखंड और मंगलवार को आयोजित टुंडी के अभ्यर्थियों की कुल प्राप्त अंक सूची जिला प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है. 

अभ्यर्थियों की अंक सूची जारी

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्वी टुंडी से कुल 134 अभ्यर्थियों के अंक प्रकाशित किए गए हैं, जिसमें 87 पुरुष और 47 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. वहीं टुंडी के 144 की सूची में 97 पुरुष और 47 महिला अभ्यर्थी शामिल है. सभी अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण में प्राप्त अंकों को सूची में दर्शाया गया है. 

अभी अंतिम मेधा सूची नहीं

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम मेधा सूची नहीं है. यह केवल सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं के आधार पर तैयार की गई अंतरिम सूची है. अंतिम चयन सूची बाद में सभी चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी.

दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद के आधार पर मूल्यांकन

सोमवार और मंगलवार को आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों का मूल्यांकन दौड़, ऊंची कूद और लंबी कूद जैसी स्पर्धाओं के आधार पर किया गया. सभी प्रतियोगिताएं मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में निर्धारित मानकों के अनुसार पूरी कराई गईं.

पारदर्शी प्रक्रिया पर प्रशासन का जोर

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सभी अभ्यर्थियों को समान अवसर देते हुए पूरी प्रक्रिया को नियमों के अनुसार पूरा कराया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 2034 पदों पर हाईस्कूल शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, 6 महीने पहले हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

इसे भी पढ़ें: बदहाल जिंदगी जी रहे शहीद बख्तर साय के वंशज, गढ़पहाड़ को टूरिस्ट प्लेस विकसित करने की मांग

Previous article सरायकेला छऊ के मुखौटे से मिली पहचान, महापात्र परिवार पीढ़ियों से सहेज रहा विरासत
Next article शादी के मंडप में तुलसी का बड़ा धमाका, नोइना का सच आया सामने
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel