[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : आज से बंद हो जायेगी लाल कार्डधारयों की नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : आज से बंद हो जायेगी लाल कार्डधारयों की नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा

0
Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच : आज से बंद हो जायेगी लाल कार्डधारयों की नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा

Dhanbad News: पीपीपी मोड पर संचालित कंपनी ने 1.14 करोड़ रुपये बकाया होने पर की सेवा बंद करने की घोषणाDhanbad News: शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र में एक फरवरी से लाल कार्डधारियों का नि:शुल्क सीटी स्कैन सेवा बंद हो जायेगी. अस्पताल प्रबंधन पर करीब एक करोड़ 14 लाख रुपये बकाया होने के बाद कंपनी ने शनिवार को नि:शुल्क सेवा बंद करने की घोषणा की. मणिपाल हेल्थ मैप प्रबंधन के अनुसार लंबे समय से अस्पताल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया है. कई बार मौखिक व लिखित शिकायत के बाद भी भुगतान को लेकर कोई पहल नहीं की गयी. ऐसे में विवश होकर लाल कार्डधारियों के लिए दी जा रही नि:शुल्क जांच सेवा अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लेना पड़ा.

समाप्त हो चुका है कंपनी का अनुबंध

एसएनएमएमसीएच में पीपीपी मोड पर संचालित मणिपाल हेल्थ मैप केंद्र का स्वास्थ्य विभाग के साथ अनुबंध दिसंबर 2025 में समाप्त हो चुका है. कंपनी को मार्च तक का एक्सटेंशन दिया गया है. इस वजह से कंपनी धीरे-धीरे केंद्र की सेवा समाप्त कर रही है. कंपनी की ओर से केंद्र में मरीजों को दी जाने वाली यूएसजी सेवा पूरी तरह से बंद करने की घोषणा कर दी है. रविवार से केंद्र में किसी भी मरीज का यूएसजी नहीं होगा.

आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर पड़ेगा सीधा असर

कंपनी के इस निर्णय से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. एसएनएमएमसीएच में रोज बड़ी संख्या में गंभीर मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं. उनके लिए सीटी स्कैन, अल्ट्रासोनोग्राफी आदि जांच करानी होती है. नि:शुल्क सुविधा बंद होने से मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों में जाना पड़ेगा, जहां समय अधिक लगेगा. साथ ही, मरीज के परिजनों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ेगा.

अस्पताल प्रबंधन के लिए भी बढ़ेगी चुनौती

एजेंसी के इस निर्णय से अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ गयी है. प्रबंधन को मरीजों की नाराजगी झेलनी होगी. वहीं बकाया भुगतान का संकट आ गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel