[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News:प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

Dhanbad News:प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

0
Dhanbad News:प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

बरवाअड्डा निवासी ठेकेदार गुलाम अंसारी से प्रिंस खान के नाम पर एक करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. इनमें बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के खंडेरी निवासी देवानंद सिंह उर्फ चंदन सिंह व सुरेंद्र कुमार महतो उर्फ गोलक, गोंदुडीह ओपी क्षेत्र के खास कुसुंडा दास बस्ती निवासी बालक कुमार दास और कुसुंडा हाजरा बस्ती निवासी मो नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे शामिल हैं. गुरुवार को सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि रंगदारी सैफी उर्फ मेजर बनकर मांगी गयी थी.

रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल बरामद

सिटी एसपी श्री श्रीवास्तव ने बताया कि ठेकेदार से रंगदारी मांगने को ले बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. इस क्रम में चार आरोपी पकड़े गये. वहीं, रंगदारी मांगने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद कर लिया गया. उन्होंने बताया कि चारों युवक प्रिंस खान व मेजर के नाम का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगते थे. इनलोगों का दोनों से कोई संबंध नहीं है. सिटी एसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुछ माह पहले उन्होंने असर्फी अस्पताल के संचालक को फोन कर रंगदारी मांगी थी.

नासिर अंसारी उर्फ जयकांत सिकरे पुराना अपराधी

सिटी एसपी ने बताया कि मो नासिर उर्फ जयकांत सिकरे पुराना अपराधी है. वह कई डकैती कांड को अंजाम दे चुका है और इस मामले में भी शामिल है. उसका पूरा इतिहास निकाला जा रहा है. उस पर कौन-कौन से मामले दर्ज हैं, डिटेल्स निकाली जा रही है. प्रेस वार्ता के समय बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel