[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद सच्चे वैष्णव के लिए परमात्मा ही सबकुछ है : सुरेंद्र हरिदास

सच्चे वैष्णव के लिए परमात्मा ही सबकुछ है : सुरेंद्र हरिदास

0
सच्चे वैष्णव के लिए परमात्मा ही सबकुछ है : सुरेंद्र हरिदास

झरिया.

बनियाहीर ग्राउंड के समीप हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में रविवार से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक सुरेंद्र हरिदास जी महाराज ने पहले दिन भागवत आरती व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने भजन ‘वंशीवाले तेरा शुक्रिया, तूने जीवन में सब कुछ दिया… से कथा की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि जो सच्चा वैष्णव है उनके लिए परमात्मा ही सबकुछ है. भगवान के उत्सव में सम्मलित होने का सौभाग्य बड़ी मुश्किल से मनुष्य को प्राप्त होता है. जब से वृंदावन में होली व जन्माष्टमी उत्सव शुरू किया गया, वो रुकते नहीं है, चाहे स्थिति जो भी रही हो, कठिन स्थितियां रही हो, वो कभी रुके नहीं. यही अपनत्व है भगवान के प्रति. महाराज ने कहा कि कुछ चीजें हमें गलत लोगों से भी सीख लेनी चाहिए. शराबी से सीखो, वो दुनिया छोड़ सकता है, पर शराब नहीं छोड़ सकता. पापा ने डांट दिया कि गलत काम करते हो, सुन लिया लेकिन छोड़ी नहीं. मां ने डांट दिया, सुन लिया, लेकिन छोड़ी नहीं. पत्नी तो बहुत डांटी, उसकी भी सुन ली पर छोड़ी नहीं. उसने सुनी सबकी पर करी खुद के मन की. ऐसे ही सच्चे वैष्णव होना चाहिए. मौके पर शैलेंद्र सिंह, नन्हे सिंह, मुरारी वर्मा, गुड्डू सिंह, कृष्णा गुप्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel