चयनित खिलाड़ी अंतर जिला बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लोहरदगा रवाना
चिरकुंडा.
माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी की पांच खिलाड़ियों का धनबाद जिला बालिका क्रिकेट टीम (अंडर-19) में हुआ है. इसमें बबली कुमारी, अंकिता कुमारी मौर्य, अनु कुमारी यादव, अर्पिता लायक व लक्ष्मी पूर्ति शामिल है. सभी चयनित खिलाड़ी लोहरदगा में आयोजित अंतर जिला बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर-19) में हिस्सा लेने के लिए बुधवार की सुबह कुमारधुबी स्टेशन से रवाना हुईं. जेएससीए के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष, कोच कुंदन राज व भागीरथ रजवार ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत क्लब की पांच खिलाड़ियों का जिला अंडर 19 टीम में चयन हुआ है. कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर जेएससीए के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष, सचिव दोएल घोष, पूर्व जिला खिलाड़ी संजय यादव, कोच कुंदन रजक, भागीरथ रजवार, प्रभात कुमार ने रवाना किया.