– एकेडब्ल्यूएमसी के इकॉलिजकल पार्क में लगी आग, पेड़-पौधे जले
इकोलोजिकल पार्क में लगी आग.
By Prabhat Khabar News Desk |
April 10, 2024 12:25 AM
तेतुलमारी. एकेडब्ल्यूएमसी 40 नंबर स्थित इकॉलिजकल पार्क में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गयी. इकॉलिजकल से सटे मार्ग पर आवाजाही कर रहे लोग सकते में आ गये. पार्क से कुछ दूरी पर स्थित मैगज़ीन घर में तैनात सीआइएसएफ ने जानकारी दमकल विभाग व कोलियरी प्रबंधन को दी. थोड़ी देर के बाद बीसीसीएल के पानी टैंकर से एक घंटे तक पानी डाले जाने के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन पेड़ पौधे व झाड़ियां जल गयी. लोगों का शक है कि राहगीरों ने सिगरेट पीकर शेष भाग वहां फेंक दिया होगा, जिसके सुलगने से झाड़ी में आग लग गयी. उसके बाद झाडी से धीरे-धीरे धुआं निकलने लगा. इस मामले कोलियरी प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने कहा कि आग बुझा ली गयी है.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 AM
July 5, 2026 5:42 PM
July 4, 2026 10:30 PM
July 4, 2026 2:51 PM
July 3, 2026 8:27 PM
July 2, 2026 6:28 PM
July 2, 2026 2:52 PM
July 1, 2026 6:33 PM
July 1, 2026 5:17 PM
July 1, 2026 3:04 PM
