[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद dhanbadnews: अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी

dhanbadnews: अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी

0
dhanbadnews: अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में लगी आग, मची अफरातफरी

धनबाद.

हीरापुर के हरि मंदिर रोड स्थित रीवा टावर अपार्टमेंट के बंद फ्लैट में आग लगने से गुरुवार को अफरा-तफरी मच गयी. बंद फ्लैट से धुआं निकलता देख आस-पास के लोगों को पहले आग लगने की सूचना हुई. लोगों ने फ्लैट के मालिक से संपर्क कर इसकी जानकारी दी. गृहस्वामी के पहुंचने पर फ्लैट का ताला खोला गया और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. गृहस्वामी एस चटर्जी निजी कंपनी में कार्यरत हैं. गुरुवार की सुबह वे ऑफिस चले गए थे. घर में मां थी. बेटे के ऑफिस निकलने के बाद मां ने बेड पर कुछ कपड़ों को आयरन किया, लेकिन स्विच ऑफ करना भूल गयीं. इसके बाद वह घर का कुछ सामान लेने फ्लैट बंद कर बाहर चली गयी. इसी बीच आयरन काफी गर्म हो गया. इससे बेड के गद्दे में पहले आग लग गयी. आग से बेड को भी नुकसान पहुंचा है. हालांकि, स्थानीय लोगों को सही समय पर इसका पता चलने पर बड़ा हादसा टल गया. आग पर काबू पाने के बाद अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ी भी पहुंची. अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगाने के बाद लौट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel