[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: वासेपुर में दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

Dhanbad News: वासेपुर में दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

0
Dhanbad News: वासेपुर में दो दुकानों में लगी आग, लाखों का नुकसान

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के वासेपुर मुख्य सड़क स्थित करीमगंज और आरा मोड़ के पास फल व टोटो की दो दुकानों में शनिवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गयी. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बैंक मोड़ थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया. तब तक दोनों दुकानों में सारा सामान जलकर राख हो चुका था. इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जतायी जा रही है.

रमजान को लेकर था फलों का बड़ा स्टॉक

आरा मोड़ स्थित फल दुकानदार परवेज अंसारी ने बताया कि रमजान को लेकर उन्होंने फलों का बड़ा स्टॉक तैयार किया था. आग में सबकुछ जल गया. कहा कि इस हादसे से उनके परिवार की आजीविका पर गहरा असर पड़ा है. इधर बैंक मोड़ पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग कैसे लगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel