[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: छापेमारी करने गयी बिजली विभाग की टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज

Dhanbad News: छापेमारी करने गयी बिजली विभाग की टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
Dhanbad News: छापेमारी करने गयी बिजली विभाग की टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज

गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सहराज गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए गठित छापेमारी दल पर मंगलवार को हुए हमला मामले में निरसा एक के सहायक विद्युत अभियंता नीतीश कुमार ने गुरुवार को गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि अभियंता के आवेदन पर गोविंदपुर थाना में कांड संख्या 42/ 2026 अंकित किया गया है. इसमें कहा गया है कि उनके नेतृत्व में छापेमारी टीम सहराज गांव में अवैध रूप से बिजली जलाने वाले व्यक्ति के परिसर की जांच शुरू की. इस पर कुछ ग्रामीणों ने साजिश के तहत भीड़ जमा कर लिया और टीम से विवाद करते हुए कार्य में बाधा डालने का प्रयास करने लगे. जब तक टीम कुछ समझ पाती, ग्रामीणों ने लाठी, डंडा, ईट-पत्थर से हमला कर दिया. छापेमारी टीम किसी तरह जान बचाकर भागने लगी तो पीछा कर सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की गयी. इस हमले में टीम में शामिल हरेंद्र कुमार रवानी, देवेंद्र कच्छप, जितेंद्र गोराई व प्रसनजीत मोदक बुरी तरह घायल हो गये.

मैनडेजकर्मी समेत कई पर लगाया आरोप

सहायक विद्युत अभियंता नीतीश कुमार ने आरोप लगाया कि सहराज गांव के ही मानव दिवस कर्मी हफीजुद्दीन अंसारी उर्फ शाहरुख अंसारी ने भीड़ को उकसाया. इसके बाद तफिक अंसारी पिता आबुल मियां, मिनाज अंसारी पिता पियारूद्दीन, जाकिर अंसारी पिता कालू मियां, अख्तर अंसारी पिता आलटू अंसारी, अरशद अंसारी पिता हमीद अंसारी, रवि दे पिता चिनू दे, हलीम अंसारी (सभी सहराज के) ने इस घटना को अंजाम दिया. उधर मुखिया रुखसाना बीबी, पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी एवं हकीमुद्दीन अंसारी ने गोविंदपुर पुलिस एवं सिटी एसपी को आवेदन देकर कहा है कि बिजली कर्मियों द्वारा ग्रामीणों को फंसाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel