चलती ट्रेन में महिला यात्री का हुआ प्रसव

पति के साथ यूपी से गिरिडीह मायके आ रही थी महिला.

By Prabhat Khabar News Desk | June 17, 2024 1:11 AM

गोमो. 13152 डाउन जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला यात्री सफीना खातून का प्रसव हुआ. उसने पुत्र को जन्म दी. करीब 77 किमी यात्रा के बाद कोडरमा में उन्हें चिकित्सीय लाभ मिला. जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. यूपी के बरेली निवासी यात्री आरिफ खान अपनी पत्नी सफीना खातून के साथ ट्रेन से गिरिडीह के खोरी महुआ अपने ससुराल आ रहा था. दोनों पिताम्बरपुर से कोडरमा के लिए ट्रेन के जनरल डिब्बा में सफर कर रहे थे. ट्रेन के गया से खुलते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी. वह दर्द से छटपटा रही थी. इसे देख बोगी में सफर कर रही अन्य महिला यात्रियों की मदद से उसका सुरक्षित प्रसव हुआ. रेलवे की हेल्पलाइन नंबर पर मामले की जानकारी देकर चिकित्सीय सुविधा का मांग की गयी. धनबाद रेलवे कंट्रोल रूम की सूचना पर कोडरमा स्टेशन पर मेडिकल टीम तथा आरपीएफ के महिला जवान स्टेशन पर मौजूद थे. महिला जवान ने जज्ज़ा-बच्चा को ट्रेन से बाहर निकला. इसके बाद दोनों को चिकित्सीय सुविधा दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है