Dhanbad News: सीटेट की परीक्षा में पकड़ाया फर्जी परीक्षार्थी

Dhanbad News: गोड्डा का रहने वाला है आरोपी, केस दर्ज

By OM PRAKASH RAWANI | February 9, 2026 2:44 AM

Dhanbad News: गोड्डा का रहने वाला है आरोपी, केस दर्ज Dhanbad News: जवाहरलाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिगवाडीह में रविवार को आयोजित सीटेट की परीक्षा में राजीव कुमार नामक एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया. स्कूल प्रबंधन ने उसे जोड़ापोखर पुलिस के हवाले कर दिया. झारखंड के गोड्डा के रहने वाले राजीव कुमार ने गौतम कुमार के नाम से सीटेट की परीक्षा देने डिगवाडीह स्कूल आयाथा. एडमिट कार्ड की जांच के दौरान शिक्षक को शक होने पर उसे पकड़ा गया. बाद में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह गौतम कुमार नामक युवक के नाम पर सीटेट के परीक्षा देने आया था. शिक्षक अजय कुमार की शिकायत पर जोड़ापोखर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.