[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद dhanbadnews: धनबाद में छह जगह खुला सुविधा केंद्र, रियायती दर पर बेचा गया आलू

dhanbadnews: धनबाद में छह जगह खुला सुविधा केंद्र, रियायती दर पर बेचा गया आलू

0
dhanbadnews: धनबाद में छह जगह खुला सुविधा केंद्र, रियायती दर पर बेचा गया आलू

धनबाद.

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू पर रोक लगाये जाने के बाद बाजार समिति प्रशासन रेस हो गया है. धनबाद के लोगों को उचित मूल्य पर आलू मिले इसके लिए हर मार्केट में सुविधा केंद्र खुला जा रहा है. बुधवार को पुराना बाजार, स्टील गेट, झरिया, गोविंदपुर व बाजार समिति में सुविधा केंद्र खोला गया. सभी सुविधा केंद्रों में 28 रुपये प्रति किलो की दर से आलू बेचा जा रहा है. एक व्यक्ति को अधिकतम पांच किलो तक आलू दिया जा रहा है. पुराना बाजार में रॉकी साव की दुकान के पास सुविधा केंद्र खोला गया. स्टील गेट सरायढेला में हीरा साव की दुकान के पास, झरिया में महमूद एंड संस की दुकान के पास, गोविंदपुर में उपेंद्र साव की दुकान के पास और बाजार समिति प्रांगण में दीपक कुमार साव व सागरमल साव की दुकान के पास सुविधा केंद्र शुरू किया गया है. बाजार समिति सचिव बिपुल कुमार सिंह ने बताया कि यूपी से आलू की आवक हो रही है. नो प्रोफीट नो लॉस पर होलसेल कारोबारी सुविधा केंद्र से आलू बेच रहे हैं. बंगाल से आलू की समस्या समाप्त होने तक सुविधा केंद्र चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel