– गुरुदास चटर्जी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा सैलाब, पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के 24वें शहादत दिवस पर जुलूस व श्रद्धांजलि सभाप्रतिनिधि, बरवापूर्व. मासस के पूर्व विधायक गुरुदास चटर्जी के 24वां शहादत दिवस रविवार को श्रद्धांजलि देने जनसैलाब उमड़ पड़ा. हजार लोग जुलूस की शक्ल में पहुंचे और शहीद वेदी पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया. श्रद्धांजलि की अध्यक्षता कर रहे मुख्य वक्ता पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि गुरुदास चटर्जी ने अन्याय के खिलाफ जो संघर्ष किया, वह आज और प्रासंगिक है. केंद्र सरकार सार्वजनिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है. आइटी और इडी को लगाकर जनता द्वारा निर्वाचित मुख्यमंत्रियों को गिरफ्तार कर जेल में डाला जा रहा है, यह लोकतंत्र की हत्या है. ऐसे में लाल झंडे के समक्ष चुनौतियां और बढ़ी. भाजपा सरकार त्योहारों को उन्माद में बदलने की साजिश कर रही है. धर्म के आधार पर लोगों को बांटा जा रहा है. सार्वजनिक संपत्ति को कॉरपोरेट घरानों को बेच रही है. भाजपा सरकार लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को मिटाने का प्रयास कर रही है.