[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद चिरकुंडा में कपड़ा व्यवसायी के घर से लाखों के जेवरात की चोरी

चिरकुंडा में कपड़ा व्यवसायी के घर से लाखों के जेवरात की चोरी

0
चिरकुंडा में कपड़ा व्यवसायी के घर से लाखों के जेवरात की चोरी

चिरकुंडा थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित कपड़ा व्यवसायी गौतम चौधरी के घर के पिछवाड़े से घुसकर चोरों ने वॉशरूम में रखे अलमारी तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात की चोरी कर ली. चोरी गये सामानों में व्यवसायी की पत्नी का हीरा, सोना व चांदी के जेवरात सहित नगद राशि शामिल है. श्री चौधरी की सूचना पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूछताछ की. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. जानकारी के अनुसार गौतम चौधरी वॉशरूम का दरवाजा बंद कर सोये हुए थे. सुबह लगभग दस बजे जब वॉशरूम खोलने लगे तो वह अंदर से बंद था. तोड़कर दरवाजा खोला, तो देखा कि वॉशरूम के अंदर जो अलमारी थी, वह टूटी हुई है और सामान बिखरा पड़ा है. अलमारी के लॉकर में रखा सारा जेवरात गायब पाया. लॉकर में सोना के जेवरात के साथ-साथ हीरा व चांदी के भी जेवरात भी थे. चोरों ने वॉशरूम की खिड़की का ग्रिल खोल कर घटना को अंजाम दिया था. थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थल का निरीक्षण किया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधियों को पकड़ने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही कितने की चोरी हुई है, उसका पता चल पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel