[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में किन्नरों का अधिवेशन, देश-विदेश से आए 5000 किन्नर, देखें Video

धनबाद में किन्नरों का अधिवेशन, देश-विदेश से आए 5000 किन्नर, देखें Video

0
धनबाद में किन्नरों का अधिवेशन, देश-विदेश से आए 5000 किन्नर, देखें Video
अधिवेशन में शामिल होने के धनबाद पहुंचे किन्नर. फोटो : प्रतीक पोपट

Eunuch Convention in Dhanbad|धनबाद, प्रतीक पोपट : झारखंड के धनबाद के नावाडीह में किन्नरों का भव्य अधिवेशन चल रहा है. इसमें देश-विदेश से 5000 से अधिक किन्नर आए हैं. अखिल भारतीय किन्नर समाज की ओर से आयोजित यह सम्मेलन 10 जनवरी तक चलेगा.

कोरोना त्रासदी के समय मांगी थी मन्नत

कोरोना त्रासदी के समय मन्नत मांगी गई थी कि यह महामारी से देश उबर जाए और भारत में फिर से खुशहाली आए, तो भव्य आयोजन करेंगे. देश भर के किन्नरों को इस अधिवेशन के लिए आमंत्रित किया गया. इस अधिवेशन की शुरुआत खास पूजा-पाठ से हुई. इसके बाद विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी. किन्नरों ने बताया कि जहां-जहां उनके यजमान हैं, उनके और उनके परिवार के लिए खास पूजा करेंगे और उनको आशीष देंगे.

कार्यक्रम के लिए बना है विशाल पंडाल, हुई है भव्य सजावट

किन्नरों ने कहा कि झारखंड का धनबाद शहर उन्हें बहुत पसंद आया. यहां के लोग अच्छे हैं. किन्नरों की कामना है कि यहां के लोग खुशहाल रहें. कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है. पंडाल को फूलों से विशेष रूप से सजाया गया है. किन्नरों के बीच आज सिक्के का वितरण किया गया.

7 जनवरी को मटकुरिया से शक्ति मंदिर तक निकलेगी शोभायात्रा

7 जनवरी को मटकुरिया से शक्ति मंदिर तक विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी. इसमें हजारों किन्नर शामिल होंगे. यहां माता रानी के दरबार में घंटा चढ़ाया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर किन्नर समाज में उत्साह है. सभी इसे सफल बनाने में जुटे हुए हैं. किन्नर समाज का वृहद कार्यक्रम पहली बार धनबाद में हो रहा है. उनके ठहरने, खाने-पीने के स्टॉल की व्यवस्था की गयी है.

इसे भी पढ़ें

बोकारो के चतरोचट्टी और गोमिया में एनआईए की 8 टीमों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की

बिहार और हैदराबाद जाने वाले झारखंड के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1 अप्रैल तक चलेगी ये ट्रेन

4 जनवरी 2025 को झारखंड में कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

मंईयां सम्मान समारोह 6 को, 56 लाख महिलाओं के खाते में हेमंत सोरेन ट्रांसफर करेंगे 2500-2500 रुपए

Previous article बोकारो में निकली जोहार झारखंड संकल्प यात्रा, भाकपा माले नेताओं ने वन नेशन, वन इलेक्शन को किसके खिलाफ बताया?
Next article Buxar News: परसदा गांव में संदेहास्पद स्थिति में एक युवक कीमौत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel