[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: प्रत्येक मामले में बेहतर अनुसंधान सुनिश्चित करें : एसएसपी

Dhanbad News: प्रत्येक मामले में बेहतर अनुसंधान सुनिश्चित करें : एसएसपी

0
Dhanbad News: प्रत्येक मामले में बेहतर अनुसंधान सुनिश्चित करें : एसएसपी

पुलिस केंद्र धनबाद में सोमवार को आयोजित पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण के दूसरे दिन जिले के विभिन्न थानों एवं ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षकों (एएसआइ) को गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, तकनीकी पुलिसिंग और प्रभावी जनसंपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम को एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने संबोधित करते हुए अनुसंधान की गुणवत्ता, अपराध नियंत्रण, पेट्रोलिंग व्यवस्था, नये आपराधिक कानूनों और तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि प्रत्येक मामले में बेहतर अनुसंधान सुनिश्चित करें. उन्होंने गवाहों के साथ-साथ डिजिटल, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के समुचित संकलन पर बल देते हुए कहा कि मजबूत साक्ष्य ही न्यायालय में दोषियों को सजा दिलाने का आधार बनते हैं. समय पर जांच पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में समर्पित करने का निर्देश दिया. एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि थाना में आने वाले प्रत्येक फरियादी को शिकायत की रिसीविंग देना अनिवार्य है, अन्यथा संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाने, संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा की नियमित समीक्षा करने तथा सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel