[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद DHANBAD NEWS : कांड्रा ग्रिड : नये पावर ट्रांसफॉर्मर से16 से होगी बिजली सप्लाई

DHANBAD NEWS : कांड्रा ग्रिड : नये पावर ट्रांसफॉर्मर से16 से होगी बिजली सप्लाई

0
DHANBAD NEWS : कांड्रा ग्रिड : नये पावर ट्रांसफॉर्मर से16 से होगी बिजली सप्लाई

वरीय संवाददाता, धनबाद.

गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड में अधिक क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर को चालू करने का काम 16 सितंबर तक पूरा हो जायेगा. इसी दिन ग्रिड में लगे दो नये पावर ट्रांसफॉर्मरों में एक को चार्ज कर बिजली सप्लाई करने की योजना है. ग्रिड में लगे 50-50 एमवीए के स्थान पर 80-80 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जा रहे हैं. झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (जेयूएसएनएल) की ओर से पांच अगस्त को ग्रिड में पावर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया गया था. एक पावर ट्रांसफॉर्मर को स्थापित करने में एक माह से ज्यादा समय लग गया. इसे इंस्टॉल करने का काम पूरा होने के बाद ही ग्रिड में लगे दूसरे 50 एमवीए क्षमता के ट्रांसफॉर्मर को बदलने का काम शुरू होगा. अभी 80 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने के बाद इसमें ऑयल फिल्टरेशन का काम जारी है. यह काम पूरा कर इसे चार्ज किया जायेगा.

नया ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल होने से बिजली कटौती से मिलेगी राहत :

गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड में अधिक क्षमता के पावर ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम को लेकर धनबाद में बिजली कटौती की जा रही है. इस ग्रिड से मिलने वाली बिजली धनबाद शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण इलाकों में सप्लाई की जाती है. मुख्य रूप से हीरापुर, धैया, सरायढेला, हाउसिंग कॉलोनी, कुसुम विहार, पॉलिटेक्निक, गोविंदपुर, बरवाअड्डा, निरसा व टुंडी सबस्टेशन में कांड्रा ग्रिड से बिजली लेकर सप्लाई की जाती है. ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने के काम को लेकर विगत एक माह से ग्रिड से लगभग 40 मेगावाट बिजली कटौती की जा रही है. एक ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य पूरा होने पर लोगों को बिजली कटौती से राहत मिलेगी.

ग्रिड की क्षमता बढ़ाने की योजना पर चल रहा काम:

गोविंदपुर के कांड्रा ग्रिड की क्षमता 60 एमवीए बढ़ाने की योजना पर काम हो रहा है. पूर्व में इसकी क्षमता 100 एमवीए थी. इसमें 50-50 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे थे. राज्य सरकार के निर्देश पर ग्रिड की क्षमता बढ़ाकर 160 एमवीए करने का काम शुरू किया गया है. इसके लिए बारी-बारी से 80-80 एमवीए क्षमता वाले दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जा रहे हैं. जेयूएसएनएल के डीजीएम आरएल पासवान ने कहा कि कांड्रा ग्रिड में 80 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने का काम पूरा कर लिया गया है. 16 सितंबर तक शेष काम पूरा कर इसे चार्ज किया जायेगा. इस ग्रिड से जरूरत के अनुसार जेबीवीएनएल के विभिन्न सबस्टेशन को बिजली सप्लाई करने का काम शुरू कर दिया जायेगा. इसके बाद दूसरे पावर ट्रांसफॉर्मर को लगाने का काम शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel