दिनभर ट्रिपिंग से लोग रहे परेशान, देर शाम सामान्य हुई बिजली आपूर्ति

मेंटेनेंस के लिए एलसी रोड, बेकारबांध में चार घंटे गुल रही बिजली

By Prabhat Khabar News Desk | May 20, 2024 1:28 AM

वरीय संवाददाता, धनबाद,

हर आधे घंटे पर लाइन ट्रिप होने से बिजली गुल रही. रविवार को दिनभर बिजली के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा. दिन चढ़ते ही लाइन ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गयी. जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने बिजली कटौती की वजह ओवरलोड बतायी है. जानकारी के अनुसार बैंक मोड़, मटकुरिया, हीरापुर, विकास नगर, मनइटांड़, धैया, विनोद नगर, दहुआटांड़, चीरागोड़ा आदि इलाकों में सबसे ज्यादा कटौती की गयी.

कई इलाकों में लो-वोल्टेज ने बढ़ायी परेशानी :

शनिवार की रात से मनईटांड़, कुम्हारपट्टी, भूदा, लोहारकुल्ही, सरायढेला के विभिन्न इलाकों में ओवरलोड के कारण बिजली के उपकरणों में खराबी आने से लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या झेलनी पड़ी. मेंटेनेंस को लेकर रविवार को जेबीवीएनएल ने हीरापुर सबस्टेशन से निकलने वाली हॉस्पिटल फीडर से चार घंटे बिजली कटौती की. पूर्व घोषणा के अनुसार सुबह नौ बजे बिजली काट दी गयी. वहीं दोपहर एक बजे मेंटेनेंस कार्य पूरा करने के बाद हॉस्पिटल फीडर से बिजली सप्लाई शुरू की गयी. इससे बेकारबांध, एलसी रोड, मनोरम नगर समेत अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है