[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद जश्न-ए- ईद में डूबा कोयलांचल

जश्न-ए- ईद में डूबा कोयलांचल

0
जश्न-ए- ईद में डूबा कोयलांचल

प्रतिनिधि, झरिया-जोड़ापोखर-कतरास.

झरिया व आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान अमलापाड़ा बड़ी मस्जिद, ऊपरकुल्ही नूरी मस्जिद, नीचे कुल्ही मैदान, बनियाहीर मैदान, ईदगाह आदि जगहों पर ईद की नमाज अलग-अलग समय में अदा की गयी. उसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दी. नोनिकडीह मस्जिद, शालीमार ग्राउंड, डिगवाडीह, बरारी, डिगवाडीह मांझी बस्ती, भागा, रमजानपुर, जीतपुर, बड़कीटांड की मस्जिदों एवं ईदगाहों में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. परवर दिगार से देश में अमन, चैन, खुशहाली व भाईचारे की दुआ मांगी. भौंरा ईदगाह में नियत समय पर ईद की नमाज अदा की गयी. हर जगह विधि-व्यवस्था में पुलिस बल मुस्तैद था. कतरास इलाके में ईद अकीदत के साथ मनायी गयी. कतरास बाजार मस्जिद मोहल्ला में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. उसमें तारीफ अनवर उर्फ लालू, मोनू खान, मो रिंकू, जिशन, जसीम, पप्पू, जाविर, शेख तारीफ अनवर उपस्थित थे. छड़िदारडीह में मुखिया मो अल्ताफ के आवास पर ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. दर्जनों गणमान्य लोगों ने शिरकत कर ईद की मुबारकबाद दी. कतरास पंचगढ़ी बाजार में जावेद रजा एवं मंजर आलम के आवास में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. छाताबाद में पार्षद प्रतिनिधि मासूम खान, मो शहाबुद्दीन एवं परवेज आलम के आवास में झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो शामिल हुए. तेतुलमारी. मोहलीडीह पंचायत की निचितपुर टाउनशीप में अलग-अलग ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिप सदस्य मो इसराफिल के नेतृत्व में मौलाना चौक के समीप ईद मिलन समारोह में पूर्व विधायक जलेश्वर महतो, बिजखामसं महामंत्री रणविजय सिंह, मासूम खान, रतिलाल टुडू, सूरज महतो, पूर्व जिप सदस्य जीतेश रजवार, मासस नेता हलधर महतो, हरदेव प्रसाद, गणेश रवानी, खगेंद्र रवानी आदि थे. वहीं पूर्व मुखिया मो आजाद के नेतृत्व में निचितपुर टाउनशिप में ईद मिलन समारोह में विधायक मथुरा महतो के पुत्र दिनेश महतो, पूर्व पार्षद राममूर्ति सिंह, अ़सलम मंसूरी,अजमुल अंसारी, राजकुमार महतो आदि थे. लोयाबाद. लोयाबाद ईदगाह में अलहाज मौलाना मो गुलाम रसूल साहब ने ईद की नमाज पढ़ायी. लोयाबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार महतो, मुस्लिम कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद व महामंत्री मो असलम मंसूरी, बीसीकेयू नेता मानस कुमार चटर्जी और शंकर केसरी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी.फुलारीटांड़. खरखरी ईदगाह मैदान में गुरुवार को ईद की नमाज अदा की गयी. नमाज खरखरी जमा मस्जिद के इमाम मौलाना मो मुर्शीद आलम ने पढ़ायी. मौके पर खरखरी के सदर शेख नवाब, शेख रहीम, शेख लाल, शेख अनवर, शेख चुन्नू, शेख डब्लू, शेख कल्लू, शेख जैनल, शेख ताहिर, शेख मुख्तार आदि ने एक दूसरे को ईद की बधाइया दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel