[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन से पहले धनबाद में आइजी ने की सुरक्षा की समीक्षा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन से पहले धनबाद में आइजी ने की सुरक्षा की समीक्षा

0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड आगमन से पहले धनबाद में आइजी ने की सुरक्षा की समीक्षा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की यात्रा से पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते आइजी. फोटो : प्रभात खबर

Draupadi Murmu Dhanbad Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के धनबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा मुस्तैद है. मंगलवार को उत्तर छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) क्रांति कुमार गढ़ीदेशी ने समाहरणालय स्थित जिला पुलिस मुख्यालय में सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा की. इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने उनका स्वागत किया.

संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

आइजी ने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एयरपोर्ट, काफिला मार्ग, कार्यक्रम स्थल आइआइटी-आइएसएम धनबाद, राष्ट्रपति के आवासन स्थल व अन्य अहम स्थानों पर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने सभी संवेदनशील बिंदुओं को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये.

एयरपोर्ट से लेकर कार्यस्थल तक होगा सैनिटाइज

बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के मार्ग को सैनिटाइज किया जायेगा. एयरपोर्ट और आइआइटी-आइएसएम के आसपास 300 मीटर की परिधि में कम्युनिटी सेंसस कराया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दुकानों और प्रतिष्ठानों को दिये जायेंगे जरूरी निर्देश

एयरपोर्ट से सिटी सेंटर, लुबी सर्कुलर रोड, रणधीर वर्मा चौक होते हुए आइआइटी-आइएसएम तक के रूट में सड़क के दोनों ओर 50 मीटर के दायरे में आवास, दुकान, कार्यालय और प्रतिष्ठानों की पहचान कर आवश्यक सुरक्षा-निर्देश दिये जायेंगे.

जिले में 3 स्तर पर होगी नाकेबंदी

सुरक्षा के मद्देनजर 3 स्तर पर जिले की नाकेबंदी की योजना बनायी गयी है. बंगाल और सीमावर्ती जिलों से सटे क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किये जायेंगे. एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल के अलावा शहर के प्रवेश बिंदुओं पर भी सुरक्षा घेरे को मजबूत किया जा रहा है. रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

होटल व लॉज में ठहरने वालों की जुटायी जायेगी जानकारी

जिले के सभी होटल व लॉज में ठहरने वालों की जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है. एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे स्कैनर लगाये जायेंगे. कार्यक्रम में आने वाले हर व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित की जायेगी. बिना पहचान पत्र के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें : देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक घायल

प्रमुख भवनों की छत पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

सुरक्षा को लेकर सभी प्रमुख भवनों की छतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये जायेंगे. राष्ट्रपति के काफिले के रूट में जुड़ने वाली सभी गलियों और रास्तों को बंद किया जायेगा.

बरवाअड्डा और दुर्गापुर एयरपोर्ट पर तैनात रहेगा कारकेड

एक अगस्त को बारिश होने की स्थिति में राष्ट्रपति दुर्गापुर एयरपोर्ट पर उतरेंगी. वहां से कारकेड के साथ आइआइटी-आइएसएम आयेंगी. उनके लिए दूसरा कारकेड बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर भी रहेगा. यदि राष्ट्रपति यहां उतरेंगी, तो यहां भी पूरी व्यवस्था की गयी है. ऐसे में दोनों जगहों पर कारकेड रहेगा.

इसे भी पढ़ें

जेपीएससी में झंडा गाड़ने वाले तमाड़ के विष्णु मुंडा के स्वागत में बजे ढोल-नगाड़े

World Tribal Day 2025: 3 दिवसीय आदिवासी महोत्सव 9 अगस्त से, जागरूकता रथ रवाना

PHOTOS: बिखरे थे शव, खून से लाल हो गयी सड़क, मंजर देख कांप उठे लोग

Cyber Crime: सीबीआई अधिकारी बनकर रेलवे कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.9 लाख रुपए की ठगी

Previous article पारदर्शी है मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया, पढ़ें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का खास लेख
Next article भारत-मालदीव संबंधों को मिली नयी दिशा
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel