[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद कबड्डी प्रतियोगिता में धनबाद पैंथर को हरा दून वारियर्स ने जीती ट्रॉफी

कबड्डी प्रतियोगिता में धनबाद पैंथर को हरा दून वारियर्स ने जीती ट्रॉफी

0
कबड्डी प्रतियोगिता में धनबाद पैंथर को हरा दून वारियर्स ने जीती ट्रॉफी

वरीय संवाददाता, धनबाद.

जिला ओलिंपिक संघ की ओर से आयोजित सप्ताहव्यापी ओलिंपिक डे कार्यक्रम के तहत सोमवार को दून पब्लिक स्कूल में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी मैच के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में दून वारियर्स ने धनबाद पैंथर टीम को अंकों के आधार पर हराकर ओलिंपिक डे ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. विजेता टीम के खिलाड़ियों में अमित साव (कप्तान), अंशुमान कुमार, चंदन कुमार, आदित्य झा, समीर, आशीष कुमार, आदित्य सिंह, रवि साव, आशु कुमार, रौनक तथा अर्णव कुमार शामिल थे. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल के उप निदेशक सुनील सिंह ने विजेता तथा उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर प्राचार्य बीके सिंह, उप प्राचार्य प्रियरंजन कुमार, जिला ओलिंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष रेजा इश्त्याक, महासचिव रंजीत केशरी, संयुक्त सचिव तारकनाथ दास, कोषाध्यक्ष पवन बरनवाल स्केटिंग कोच शिव कुमार महतो तथा थांगटा कोच ममता कुमारी पांडे आदि थे. प्रतियोगिता का संचालन स्कूल के खेल विभागाध्यक्ष मृदुल बोस ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel