[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : निरसा में थम नहीं रहा है डायरिया, पांड्रा बाउरी टोला में मिले नौ मरीज

Dhanbad News : निरसा में थम नहीं रहा है डायरिया, पांड्रा बाउरी टोला में मिले नौ मरीज

0
Dhanbad News : निरसा में थम नहीं रहा है डायरिया, पांड्रा बाउरी टोला में मिले नौ मरीज

Dhanbad News : निरसा प्रखंड के पांड्रा पूरब पंचायत के दिग्घीआड़ बाउरी टोला की मागोनी बाउरी (30) व भूरकुंडाबाड़ी साहेबडांगा आदिवासी टोला के सोनामुनी हेम्ब्रम (55) की मौत गुरुवार को डायरिया से होने के बाद स्वास्थ्य महकमा सजग हो गया है. शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों ही गांव में कैंप लगाया. गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. लोगों के बीच दवाइयों का वितरण किया. निरसा सीएचसी की टीम ने इलाज के दौरान राधिका बाउरी (8) को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. वहीं नसीब बाउरी (3), मुकेश बाउरी (13), श्यामल हाड़ी (70), सरस्वती बाउरी (40), सरिता हाड़ी (65), रीता बाउरी (22) पिंटू बाउरी (25) व रिंकू बाउरी (18) का इलाज घर में ही किया जा रहा है. टीम में चिकित्सा पदाधिकारी आरबीएसके डॉ तरुण गोराईं, प्रेम कुमार टुडू, ओमकार कुमार, अशोक आनंद व अन्य शामिल थे.

साहेबडांगा में दो मरीज निजी अस्पताल में भर्ती

वहीं साहेबडांगा आदिवासी टोला में शुक्रवार की सुबह डायरिया से पीड़ित सरस्वती मुर्मू (35) व सोनामुनी मरांडी (40) का गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती कराया. अन्य पीड़ितों की स्थिति सामान्य बतायी जाती है. यहां भी चिकित्सक टीम स्थिति पर नजर रखी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel