[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा धनबाद का पारा, अगले तीन दिन राहत नहीं

Dhanbad News: 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा धनबाद का पारा, अगले तीन दिन राहत नहीं

0
Dhanbad News: 24 घंटे में तीन डिग्री गिरा धनबाद का पारा, अगले तीन दिन राहत नहीं

धनबाद.

उत्तर भारत में बर्फबारी और वहां से आ रही ठंडी हवाओं का असर पूरे झारखंड पर दिख रहा है. धनबाद समेत पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. गुरुवार को राज्य भर में शहरी क्षेत्र में सबसे कम 5.2 डिग्री सेल्सियस तापमान गुमला में रहा. वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. गुरुवार को धनबाद का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यहां का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस था. यानि धनबाद के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. यह सामान्य से भी 02.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच जनवरी को कहीं-कहीं बादल छाये रहने की संभावना है. वहीं, अगले तीन दिनों के बाद पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, हर दिन सुबह में कोहरा व धुंध छाया रहेगा और दिन में मौसम शुष्क रहेगा. वहीं, शाम में तापमान में फिर गिरावट आने से ठंड बरकरार रहेगी.

शीतलहर ने बढ़ायी ठिठुरन

शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. गुरुवार को भी सुबह से ही तेज सर्द हवा चलने का दौर शुरू हो गया था. मौसम साफ रहने के कारण धूप खिली रही. लेकिन सर्द हवाओं के आगे धूप का असर फीका रहा. शाम होते ही कनकनी ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह हल्के दर्जे का कोहरा छाया रहेगा, लेकिन बाद में आसमान साफ हो जायेगा. चार जनवरी से बादल आयेंगे. तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जायेगी.

तीन दिनों में 8.5 डिग्री सेसि गिरा तापमान

तीन दिनों में तापमान में 8.5 डिग्री सेसि की गिरावट आयी है. धनबाद में 30 जनवरी को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री दर्ज किया गया था. वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो उत्तर-पश्चिम में बर्फबारी हुई थी. वहां से ठंडी हवा आने का असर दिख रहा है. मौसम की स्थिति यह रही कि रात आठ बजे ही पारा 10 डिग्री के नीचे पहुंच गया था. हवा की रफ्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे रही. ठंड से बचने के लिए जगह-जगह लोग अलाव तापते दिखे. कहीं प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है, तो कहीं लोग ठंड से बचने के लिए खुद ही अलाव जला रहे हैं.

मौसम में हो रहा बदलाव, किसानों के लिए सलाह

मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए बिरसा कृषि विवि कृषि मौसम सेवा ने किसानों को सलाह दी है. नोडल अफसर डॉ रमेश कुमार के मुताबिक, किसान सब्जियों व फसलों में नमी के तनाव से होनेवाले नुकसान से बचने के लिए सुबह में सिंचाई करें. अंकुरण खराब होने से बचाने के लिए कम लागत वाले पॉलिथीन कवर को नर्सरी के ऊपर रखें. रबी फसलों व नयी पौध को नमी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में सिंचाई करें. सब्जियों में फूल आने पर दो प्रतिशत डीएपी व एक प्रतिशत एमओपी मिलाकर पत्तियों पर छिड़काव करें. फूलगोभी व पत्ता गोभी को पतंगा कीट से बचाने के लिए दवा का छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel