[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: भूईफोड़ में ऑटो से जा रही युवती का बैग झपटा, गिरने से हुईं घायल

Dhanbad News: भूईफोड़ में ऑटो से जा रही युवती का बैग झपटा, गिरने से हुईं घायल

0
Dhanbad News: भूईफोड़ में ऑटो से जा रही युवती का बैग झपटा, गिरने से हुईं घायल

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के यूएस सावित्री अपार्टमेंट निवासी कनक शिखा का बैग बाइक सवार अपराधियों ने भूईंफोड़ मंदिर के निकट झपट लिया. इस संबंध में पीड़िता ने सोमवार को सरायढेला थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है. घटना 12 जून की है.

बैग बचाने के चक्कर में युवती हुईं घायल

कनक शिखा ने बताया कि वह 12 जून को ट्रेन से सुबह करीब 9:40 बजे धनबाद स्टेशन पर उतरी. वहां से ऑटो से अपने घर गोविंदपुर जा रही थी. पूर्वाह्न करीब 11 बजे ऑटो भूईंफोड़ मंदिर के समीप पहुंचा, तो बाइक पर दो युवक पहुंचे और उसका बैग झपटकर फरार हो गये. छीना-झपटी के दौरान वह ऑटो से गिर कर घायल हो गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवती को इलाज के लिए प्रगति नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बैग में लैपटॉप, करीब 500 रुपये नकद, कपड़े और अन्य जरूरी सामान थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel