Dhanbad News : घनुडीह ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर कुम्हार बस्ती निवासी 18 वर्षीय रिया कुमारी बुधवार देर शाम उस समय गर्म ओबी की चपेट में आकर झुलस गयी, जब ओबी डंपिंग स्थल के पास शौच के लिए वह गयी थी. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश है और पीड़ित परिवार ने तत्काल आवास व पुनर्वास की मांग की है. रिया की मां ने बीसीएल प्रबंधन व आउटसोर्सिंग कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हमलोगों का सर्वे हो चुका है, बावजूद पुनर्वासित नहीं किया जा रहा. घर के बगल में ओबी डंपिंग का काम चल रहा है. कब पत्थर घर में आ जाए कहना मुश्किल है. उन्होंने बताया कि रिया शौच के लिए बगल में बने ओबी डंपिंग स्थल गई थी. इसी दौरान ऊपर से गर्म ओबी आ गिरा, जिससे उसकी बेटी का हाथ और चेहरा झुलस गया. इधर, जनता श्रमिक संघ ने दी मेयर संजीव सिंह को घटना जानकारी दी.