[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में अगले दो दिनों तक लू से मिलेगी राहत

धनबाद में अगले दो दिनों तक लू से मिलेगी राहत

0
धनबाद में अगले दो दिनों तक लू से मिलेगी राहत

विशेष संवाददाता, धनबाद,

धनबाद में गुरुवार की रात आंधी-तूफान और बारिश का असर शुक्रवार को भी दिखा. बदन जलाने वाली गर्मी नहीं पड़ी. लू के थपेड़े नहीं चले. अधिकतम पारा 36 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक धनबाद में अधिकतम पारा 40 डिग्री से कम रहने की संभावना है. शनिवार व रविवार को भी हल्की बारिश व तेज हवाएं चल सकती हैं. शुक्रवार को सुबह में मौसम कूल था. बादल छाये हुए थे. दिन चढ़ने के बाद बादल, तो छंट गये. लेकिन, धूप बहुत तीखी नहीं थी. गर्म हवाएं भी नहीं चल रही थी. पिछले दो-तीन दिनों से झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक यहां का अधिकतम पारा 37 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. छह जून के बाद यहां पर पारा एक बार फिर 40 डिग्री से ज्यादा जाने की संभावना है. एक बार फिर लू चल सकती है. साथ ही एक व दो जून को दिन में हल्की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

जून के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है प्री-मानसून बारिश :

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड में 15 जून तक मानसून के प्रवेश की संभावना है. धनबाद में नौ से 10 जून के बीच प्री-मानसून बारिश शुरू होने की उम्मीद है. इस बार मौसम विभाग ने अच्छे मानसून की भविष्यवाणी की है. पिछली बार धनबाद सहित पूरे राज्य में मानसून ने दगा दे दिया था. इससे जलसंकट उत्पन्न हो गया था. कई जलाशयों की स्थिति बहुत बुरी है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी पानी का संकट है. पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है. गांव के लोग भी जार का पानी खरीद कर काम चला रहे हैं.

लू लगने से बेहोश व्यक्ति की हुई मौत :

बैंक मोड़ स्थित बिरमा मुंडा चौक के पास गुरुवार को भीषण गर्मी में बैंकमोड़ विकास नगर निवासी राजेश कुमार साव लू लगने से बेहोश हो गये थे.जोड़ा फाटक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान देर रात राजेश की मौत हो गयी. चिकित्सकों के अनुसार लू से बेहोश होने के बाद राजेश कोमा में चले गये थे. बुखार दिमाग पर चढ़ गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel