[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: जलापूर्ति योजना की धीमी गति पर एजेंसी को नोटिस

Dhanbad News: जलापूर्ति योजना की धीमी गति पर एजेंसी को नोटिस

0
Dhanbad News: जलापूर्ति योजना की धीमी गति पर एजेंसी को नोटिस

Dhanbad News: चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना फेज टू की धीमी गति को लेकर नगर परिषद प्रशासन गंभीर हो गया है. इस संबंध ने नप की ओर से एजेंसी मदनलाल बजाज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस जारी किया गया है. कार्य की गति को बढ़ाने और रुपरेखा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

पांच करोड़ से जलमीनार का निर्माण व नौ किमी बिछानी है पाइप

फेज टू के तहत पांच करोड़ की लागत से एक जलमीनार का निर्माण तथा नौ किलोमीटर पाइप लाइन बिछानी है. एजेंसी द्वारा पाइप लाकर रख दिया गया है लेकिन श्रमिक नहीं मिलने के कारण पाइप बिछाने में समस्या आ रही है. जलमीनार निर्माण को लेकर स्थल चयन की समस्या को दूर कर दिया गया. नप के वार्ड एक स्थित श्रम कल्याण केंद्र परिसर में चिह्नित स्थल पर जलमीनार निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया है, लेकिन नीचे पत्थर निकलने के कारण काम बंद है. एजेंसी द्वारा मात्र डेढ़ किलोमीटर तक ही पाइप लाइन बिछायी गयी है.

कार्य में देरी से लोगों में रोष

नप वार्ड संख्या 14 व 15 में पेयजल संकट के निदान के लिए नप बोर्ड बैठक में जलापूर्ति योजना फेज टू की स्वीकृति दी गयी थी. लेकिन कुछ न कुछ तकनीकी और प्रशासनिक अड़चन के कारण निर्माण कार्य में देरी होता रहा है. जिस वार्ड में जलापूर्ति की समस्या है वहां के लोग चाहते हैं कि जल्द से जल्द योजना का काम पूरा हो और लोगों को पानी मिले. लेकिन कार्य की धीमी गति से लोगों में एजेंसी के प्रति रोष है.

बोले अधिकारी

एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है. एजेंसी को कार्य में तेजी लाने व कार्य करने का विस्तृत ब्योरा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

अंकित परासर, सहायक अभियंता, नप चिरकुंडाB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel