[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

0
धनबाद: अवैध कोयला खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

धनबाद से कामदेव सिंह की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर में ग्रामीणों ने अवैध खनन के विरोध में मोर्चा खोल दिया. गांव की मुखिया प्रेमलता कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अवैध मुहाने पर धावा बोला जहां हजारों की संख्या में बोरे में कोयला जमा किया था. 

बमबाजी की घटना

अवैध मुहाने पर धावा बोलने से बौखलाए अवैध कोयला कारोबारियों ने दहशत फैलाने के लिए बम फोड़ा. इस घटना से ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए. मजदूरों को ढोने वाली ऑटो को ग्रामीणों ने तोड़ फोड़ दिया. 

टंडाबाड़ी जैसी घटना का डर 

ग्रामीणों का कहना था कि कोयला खनन ग्रामीणों के अस्तित्व को मिटा देगा. उन्होंने कहा कि भू धंसान की घटना जीवन को जोखिम में डाल रही है. प्रशासन को अविलंब अवैध कोयला खनन पर रोक लगाना चाहिए. अवैध कोयला कारोबारी जिस तरह से जमीन के नीचे से कोयला निकाल रहे हैं कभी भी सोनारडीह के टंडाबारी जैसा हम लोगों के साथ हो जाएगा. 

पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई तीखी बहस 

अवैध मुहाना को बंद कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों ने रामकनाली ओपी पहुंचे. पुलिस जवानों के बीच तीखी बकझक भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया, काफी देर तक ओपी परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने पर ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी मौके पर पहुंचीं और मामले को शांत कराया गया. फिर ग्रामीण की लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने अवैध उत्खनन पर रोक लगा दिया गया. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में जनजातीय सांस्कृतिक समागम रैली का आयोजन, झारखंड से 4500 लोग होंगे रवाना

यह भी पढ़ें: पलामू में चोरी: हरिहरगंज में इंडेन गैस गोदाम से 275 भरे सिलेंडर पार, ट्रक लेकर आए थे शातिर चोर

Previous article Begusarai News : क्रिकेट धमाका: सलौना की टीम ने सोनमा को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
Next article मोतिहारी: लीची किसानों पर मौसम की मार, 19 करोड़ का कारोबार चौपट
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel