[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद में बदलेगी वैक्सीनेशन की व्यवस्था, टीकाकरण से पहले आएगा रिमाइंडर कॉल

धनबाद में बदलेगी वैक्सीनेशन की व्यवस्था, टीकाकरण से पहले आएगा रिमाइंडर कॉल

0
धनबाद में बदलेगी वैक्सीनेशन की व्यवस्था, टीकाकरण से पहले आएगा रिमाइंडर कॉल
धनबाद में वैक्सीनेशन की व्यवस्था बदलेगी.

धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में बच्चों के नियमित टीकाकरण (रूटीन इम्यूनाइजेशन) व्यवस्था में जल्द ही बड़ा बदलाव होगा. इसका लाभ बच्चों के अभिभावकों को मिलेगा, जो कई बार जानकारी के अभाव या व्यस्तता के कारण बच्चों का टीकाकरण समय पर नहीं करा पाते थे. नई व्यवस्था के लागू होने से टीकाकरण से कोई बच्चा नहीं छूटेगा. इसके लिए स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से यू-वीन पोर्टल को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया जा रहा है. यह व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल और अभिभावक केंद्रित होगी.

क्या है नई व्यवस्था

अपग्रेडेड यू-वीन पोर्टल के तहत जैसे ही किसी बच्चे का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा, सिस्टम ऑटोमैटिक ही उसके अगले वैक्सीनेशन की पूरी जानकारी उपलब्ध कराएगा. इसमें वैक्सीन का नाम, टीकाकरण की तिथि और स्थान जानकारी शामिल होगी. यही नहीं, वैक्सीनेशन की निर्धारित तिथि से दो दिन पहले अभिभावकों को कॉल कर इसकी जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वे पहले से तैयारी कर सकें. इससे टीकाकरण भूलने की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी.

टीकाकरण के बाद भी होगा फॉलोअप

नई व्यवस्था के तहत टीकाकरण की तिथि के दो दिन बाद फिर से अभिभावकों को कॉल कर पूछा जाएगा कि बच्चे का टीकाकरण हुआ या नहीं. यदि किसी कारणवश टीका नहीं लग पाया है, तो अभिभावकों को दोबारा मार्गदर्शन दिया जाएगा और नजदीकी टीकाकरण केंद्र की जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. इससे ड्रॉपआउट मामलों में भारी कमी आयेगी.

मुख्यालय स्तर पर बनाया गया यू-वीन कंट्रोल रूम

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए मुख्यालय स्तर पर यू-वीन का विशेष कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है. यह कंट्रोल रूम कॉलिंग सिस्टम, फॉलोअप और टीकाकरण से जुड़े डेटा की निगरानी करेगा. कंट्रोल रूम के जरिए यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी भी बच्चे का नाम टीकाकरण सूची से छूटे नहीं. सभी को समय पर जरूरी टीके मिलें.

इन जिलों में लागू हो चुकी है नयी व्यवस्था

झारखंड के रांची और दुमका जैसे जिलों में यह नई व्यवस्था लागू भी कर दी गई है. इन जिलों से मिल रहे फीडबैक के अनुसार अभिभावकों की भागीदारी बढ़ी है और टीकाकरण की नियमितता में भी सुधार देखा गया है.

इसे भी पढ़ें: रांची-लोहरदगा-डालटनगंज के बीच चलेगी शटल ट्रेन, भेजा गया प्रस्ताव

नई व्यवस्था के फायदे

  • टीकाकरण छूटने की समस्या खत्म: कॉल और फॉलोअप सिस्टम से कोई भी टीका छूटने की संभावना कम हो जाएगी.
  • अभिभावकों को मिलेगी सुविधा: तारीख याद रखने की चिंता खत्म होगी, सिस्टम खुद जानकारी देगा.
  • बच्चों की सेहत होगी अधिक सुरक्षित: समय पर टीकाकरण से बच्चों को खसरा, पोलियो, डिप्थीरिया जैसी गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलेगी.
  • स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में होगा सुधार: डिजिटल रिकॉर्ड और फॉलोअप से टीकाकरण का डेटा अपडेट रहेगा.
  • स्वास्थ्यकर्मियों का काम होगा आसान: एएनएम और आंगनबाड़ी कर्मियों को बच्चों की ट्रैकिंग में सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर झारखंड के इस मंदिर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़, कई राज्यों से आते हैं लोग

Previous article घर पर बनाएं जबरदस्त स्वाद वाले पालक चना दाल पकौड़े
Next article वैलेंटाइन-डे पर कपल को थमाया हनुमान चालीसा, ‘जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’ के लगे थे पोस्टर
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel