जिले में गुरुवार से मौसम का मिजाज बदलने लगा है. सुबह जहां धूप का असर रहा है. वहीं अपराह्न दो बजे से आसमान में बादल छाने लगे. इस दौरान सरायढेला के आसपास के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी दर्ज की गयी. तेज हवाओं और गरज के असर से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. इधर पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के अधिकतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. एक दिन पहले जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं गुरुवार को यह घटकर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.