[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: आठ दिन में धनबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, अपराधियों में दहशत

Dhanbad News: आठ दिन में धनबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, अपराधियों में दहशत

0
Dhanbad News: आठ दिन में धनबाद पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, अपराधियों में दहशत

धनबाद में पुलिस की सख्त कार्रवाई से अपराधियों में दहशत का माहौल बन गया है. महज आठ दिन के भीतर प्रिंस खान गिरोह के साथ पुलिस का दूसरा एनकाउंटर अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है. ताजा घटना 16 मार्च को भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह बस्ती के पास घटी. यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी, जबकि एक अपराधी भागने के दौरान घायल हो गया.

मुठभेड़ में पलामू के अपराधी अमन सिंह उर्फ कुबेर और धनबाद के विक्की डोम को गोली लगी. दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. वहीं भागने के दौरान गिरने से वासेपुर के अफजल का पैर टूट गया. पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया. तीनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है.

आठ मार्च को भी हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि इससे पहले आठ मार्च को भुईफोड़ मंदिर के निकट फायरिंग रेंज के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रिंस खान के गुर्गे सुदीश कुमार ओझा के पैर में गोली लगी थी. उस मामले में दिलीप सिंह को भी बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से धनबाद में सक्रिय अपराधी गिरोहों में दहशत है. पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel