Dhanbad News : बाघमारा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड मुखिया संघ और बीडीओ के बीच पीएम आवास प्लस योजना एवं 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग को लेकर बैठक की गयी. बैठक में मुखियाओं ने कहा कि आवास योजना में गरीबों का नाम दर्ज करने की मांग की. मुखियाओं ने पंचायतों में विकास कार्यों के लिए नई योजनाओं की ऑनलाइन इंट्री शुरू करने की मांग उठायी. बीडीओ लक्ष्मण यादव से आग्रह किया कि पंचायतों के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक पहल की जाये, ताकि उपलब्ध राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित हो सके. बीडीओ ने मुखिया प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विषयों पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बैठक में मुखिया संघ की अध्यक्ष रिंकू कुमारी के अलावा बिरजू महतो, मीना देवी, आनंद कुमार, महेश कुमार, कैलाश रवानी आदि थे.