[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद के होटल कुबेर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

धनबाद के होटल कुबेर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

0
धनबाद के होटल कुबेर में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर
धनबाद के एनएमएमसीएच में इलाजरत रामगढ़ का रवि कुमार. फोटो: प्रभात खबर

धनबाद से विकी प्रसाद की रिपोर्ट

Dhanbad News: धनबाद के एलसी रोड स्थित होटल कुबेर में शनिवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब रामगढ़ के रहने वाले 29 वर्षीय रवि कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, रवि कुमार ने 12 फरवरी को होटल कुबेर में कमरा बुक कराया था. वह बीते कुछ दिनों से होटल में ही ठहरा हुआ था. शनिवार की सुबह जब होटल स्टाफ ब्रेकफास्ट का ऑर्डर लेने उसके कमरे पर पहुंचा, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला. बार-बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, जिससे स्टाफ को शक हुआ.

खिड़की से झांकने पर दिखी गंभीर स्थिति

कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मियों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा. कमरे के भीतर युवक बेड पर बेसुध हालत में पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था. यह दृश्य देखते ही होटल प्रबंधन के हाथ-पांव फूल गए. तुरंत मामले की सूचना धनबाद थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस ने तोड़ा दरवाजा, अस्पताल भेजा

सूचना मिलते ही धनबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला. प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है. इसके बाद पुलिस की मदद से रवि कुमार को तत्काल इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: लातेहार में 7000 घूस लेते धरा गए अमीन साहेब, पलामू एसीबी टीम ने किया गिरफ्तार

आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया गया, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है पुलिस होटल रजिस्टर, युवक के सामान और मोबाइल फोन की जांच कर रही है साथ ही उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है.

इसे भी पढ़ें: रांची में सेक्स वर्कर्स का आतंक, स्टेशन रोड की झोपड़ी बनी ‘धंधे का अड्डा’

Previous article ऑयरलैंड की बड़ी जीत, ओमान को 96 रन से मिली हार
Next article बिहार में जमीन के पुराने दस्तावेज इस महीने से कर सकेंगे डाउनलोड, ऑफिस का चक्कर खत्म
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel