[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: बीसीसीएल व बीएसएल के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति

Dhanbad News: बीसीसीएल व बीएसएल के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति

0
Dhanbad News: बीसीसीएल व बीएसएल के बीच सहयोग बढ़ाने पर सहमति

धनबाद, बीसीसीएल व बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) के बीच औद्योगिक सहयोग को और मजबूत बनाने की दिशा में बुधवार को बैठक हुई. बोकारो स्थित सेल कार्यालय में हुई बैठक में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल व बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन के बीच कोयला आपूर्ति, गुणवत्ता सुधार व भविष्य के सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. अधिकारियों ने कहा कि बीसीसीएल व सेल के बीच बेहतर समन्वय से न केवल दोनों कंपनियों को लाभ होगा, बल्कि देश के इस्पात और ऊर्जा क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी. अधिकारियों ने भविष्य में भी नियमित संवाद और समन्वय बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की. सीएमडी श्री अग्रवाल ने कहा कि बीसीसीएल ने गुणवत्ता सुधार के लिए लगातार प्रयास किए हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव इस्पात उत्पादन इकाइयों को मिल रहा है. सेल अधिकारियों ने हाल के वर्षों में बीसीसीएल द्वारा आपूर्ति किए जा रहे कोयले की गुणवत्ता में हुए उल्लेखनीय सुधार की सराहना की. सेल प्रबंधन ने बीसीसीएल को आश्वस्त किया कि कोयले की कीमतों की समीक्षा से जुड़े मामलों में वह पूरा सहयोग करेगा. साथ ही बीसीसीएल के धुले कोयले और धुले पावर कोयले की उठाव बढ़ाने की दिशा में भी सकारात्मक पहल की जाएगी. इससे बीसीसीएल के राजस्व में वृद्धि होने के साथ-साथ दोनों सार्वजनिक उपक्रमों के बीच कारोबारी संबंध और मजबूत होंगे. कोयला आपूर्ति शृंखला को अधिक प्रभावी बनाने, गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने तथा उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया. बैठक में बीसीसीएल के निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रामैया सहित दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel